Article 370: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ (Article 370) रिलीजिंग के बाद भी चर्चा में बनी हुई है। सिनेमाघरों में फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। मगर अब फिल्म के मेकर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। ‘आर्टिकल 370’ को खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया है।
किन देशों ने लगाई पाबंदी
यामी गौतम स्टारर फिल्म को घरेलु थिएटर्स में दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म भारत के अलावा भी कई देशों में रिलीज हुई है। इसी कड़ी में फिल्म को खाड़ी देशों में रिलीज किया जाना था। मगर 7 गल्फ कंट्रीज ने फिल्म पर बैन लगा दिया है। इस लिस्ट में इराक, ओमान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और बहरीन जैसे देशों का नाम शामिल है। अब यह फिल्म इन देशों में रिलीज नहीं होगी। जिससे फिल्म के मेकर्स को काफी लॉस उठाना पड़ सकता है।
क्यों बैन हुई फिल्म
बता दें कि, फिल्म की कहानी जम्मू-कश्मीर के स्पेशल स्टेटस से जुड़ी है। जिसे भारत सरकार ने 5 अगस्त 2019 को हटा दिया था। आर्टिकल 370 को खत्म करने के बाद जम्मू और कश्मीर राज्य को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिल गया था। हालांकि खाड़ी देशों में फिल्म पर रोक लगाने की औपचारिक वजह सामने नहीं आई है। मगर इन देशों में भारतीयों की संख्या काफी अधिक है। वहीं बैन लगने के कारण गल्फ देशों में रहने वाले लोग भी फिल्म नहीं देख पाएंगे।
पहले भी चली सेंसर बोर्ड की कैंची
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब खाड़ी देशों ने बॉलीवुड फिल्मों पर ब्रेक लगाया हो। इससे पहले भी कई हिन्दी फिल्मों को गल्फ कंट्रीज में बैन किया जा चुका है। इसका हालिया उदाहरण ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) है। 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एरियल एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ पर भी खाड़ी देशों ने पाबंदी लगा दी थी। संयुक्त अरब अमीरात को छोड़कर ‘फाइटर’ किसी भी गल्फ कंट्री में रिलीज नहीं हुई थी। अब इस फेहरिस्त में यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का नाम भी जुड़ गया है।
आर्टिकल 370 की कहानी
भारत में ‘आर्टिकल 370’ को लेकर तगड़ा क्रेज है। आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी यह फिल्म कई पार्ट्स में बंटी है। फिल्म की कहानी 2016 में हुई आतंकी बुरहान वानी की मौत से शुरू होती है। जिसके बाद फिल्म में उरी हमले से लेकर पुलवामा अटैक और सर्जिकल स्ट्राइक की झलक भी देखने को मिलती है। वहीं फिल्म में यामी गौतम ने खूफिया जासूस जूनी हक्सर का किरदार निभाया है। जिसमें यामी आर्टिकल 370 हटाने में भारत सरकार की मदद करती दिखाई देती हैं। इस फिल्म में यामी के अलावा प्रियामणि, अरुण गोविल, सुमित कौल, इरावती हर्षे, किरन करमारकर और वैभव तत्ववादी ने मुख्य भूमिका निभाई है।
पीएम मोदी ने की फिल्म की तारीफ
आर्टिकल 370 ने 23 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। वहीं फिल्म की रिलीजिंग से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी फिल्म की तारीफ की थी। जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि, “मैंने सुना है इस हफ्ते आर्टिकल 370 पर एक फिल्म रिलीज हो रही है…यह बहुत अच्छी बात है क्योंकि इससे लोगों को सही जानकारी मिल सकेगी।”
संबंधित खबरें
'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
2 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
2 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
3 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
3 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
4 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
5 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
15 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
20 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines