Yami Gautam Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस की जिंदगी में नई खुशियां आने वाली हैं जिन्हें वो काफी समय से अपने फैंस और चाहने वालों से छिपाती आ रही थीं। एक्ट्रेस शादी के बाद अब अपनी लाइफ के एक नए फेज को एन्जॉय कर रही हैं। उनकी लाइफ में एक नया टर्न आया है। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। जी हां, अब यामी गौतम प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने इस खबर को कंफर्म भी कर दिया। फैंस ये सुनकर उतने ही खुश होंगे जितने यामी गौतम (Yami Gautam) और उनके फिल्म मेकर पति आदित्य धर (Aditya Dhar) ये खबर सुनाते हुए दिखाई दे रहे थे। दरअसल, एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आर्टिकल 370’ (Article 370) के प्रमोशन में काफी बिजी चल रही हैं।
यह भी पढ़ें: शराबी बेटे ने पीट-पीटकर ली एक्ट्रेस की जान, लट्ठ से उतारा मौत के घाट
यामी ने दिया खुशी का डबल डोज
आज ही इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस अपने पति के साथ पहुंचीं और इस दौरान उनका बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा है। प्रेग्नेंट एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में खूबसूरत सी व्हाइट कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी और इसके ऊपर उन्होंने एक कोट कैरी किया था। बाद में वो अपना बेबी बंप जमकर फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दीं। इस दौरान आदित्य अपनी एक्ट्रेस पत्नी का खूब ख्याल रखते हुए भी नजर आए। यानी आज के दिन यामी ने फैंस को खुशी का डबल डोज़ दे दिया है। पहले तो उन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का ट्रेलर आया और साथ ही उनकी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़ भी आ गई। बता दें, एक्ट्रेस साढ़े पांच महीने प्रेग्नेंट हैं।
फेस पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
यानी साढ़े पांच महीने से वो सभी से ये सच छिपाती आ रही थीं। अब एक्ट्रेस ने फैंस को अचानक से एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में मॉम टू बी यामी गौतम के फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। उनके पति पूरा वक्त उनका हाथ पकड़कर चल रहे हैं और उनकी निगाहें हर समय यामी गौतम पर बनी हुई हैं। अब इस कपल को देखकर फैंस भी खुशी से फूले नहीं समा रहे। बता दें, शादी के तीन साल बाद ये कपल पेरेंट्स बनेगा। जून 2021 में पूरे रीति-रिवाजों के साथ यामी गौतम ने आदित्य धर के साथ शादी रचाई थी और अब वो जल्द ही अपने बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करेंगी।
कब होगा बेबी का जन्म?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामी गौतम का पहला बेबी मई के महीने में इस दुनिया में आएगा। वहीं बात अगर इस फिल्म की करें तो ‘ आर्टिकल 370’ में यानी गौतम लीड रोल में दिखाई देंगी और इस फिल्म को उनके पति आदित्य धर ने ही प्रोड्यूस किया है। पोस्टर और टीजर के बाद अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसे फैंस का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दूसरी तरफ अब फैंस एक्ट्रेस को इस खुशखबरी के लिए बधाई दे रहे हैं और इस बात पर हैरानी जाता रहे हैं कि कैसे उन्होंने इतने समय तक ये बात लोगों से छिपा कर रखी थी। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स उन्हें हील्स न पहनने की सलाह देते हुए भी नजर आ रहे हैं क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान वो हील्स में स्पॉट हुई हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines