'मुझे इस लायक नहीं समझा...' डिजाइनर ने Yami Gautam की शादी के लिए नहीं दिया था लहंगा; मां की साड़ी में लिए थे सात फेरे

Yami Gautam Birthday: बी-टाउन की जानी-मानी एक्ट्रेस यामी गौतम आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। सुपरहिट फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद और कई हिट फिल्में देने के बाद भी एक्ट्रेस को उनकी शादी पर डिजाइनर ने शादी का जोड़ा देने मना कर दिया था।

Yami Gautam Birthday

Yami Gautam Birthday (Image Credit - Social Media)

Yami Gautam Birthday: बॉलीवुड की जानी-मानी और टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में अपनी बड़ी पहचान बनाने वाली यामी गौतम (Yami Gautam) आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। यामी का जन्म हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वो आज भी समय निकाल कर अपने गांव जाती हैं और वहां बिताए हुए खुशियों भरे पले अपने फैंस के साथ साझा करती हैं। यामी साल 2012 में अपने करियर की शुरुआत एक सुपरहिट फिल्म ‘विक्की डोनर’ (Vicky Donor) से की थी। खास बात ये है कि इसी फिल्म से आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने भी अपना डेब्यू दिया था।

विज्ञापन

दोनों ही न्यूकमर्स के लिए उनकी पहली फिल्म सुपरहिट रही थी। 11 साल के अपने करियर में यामी अब तक 27 फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिनमें ज्यादातर हिट ही रहीं हैं। इसके अलावा यामी तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इसके बाद कोरोना के समय यामी गौतम ने साल 2021 में अपने से 6 साल बड़े डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) से बेहद ही सिंपल तरीके से शादी कर ली।

विज्ञापन

Yami ने मां की साड़ी में लिए थे सात फेरे

दोनों की शादी काफी लंबे समय तक चर्चाओं में रही, जिसके पीछे का कारण थी एक्ट्रेस की शादी पर पहनी हुई सिंपल सी साड़ी, लेकिन इसके पीछे एक ऐसी कहानी है, जिसे एक्ट्रेस ने खुद साझा कर बताया था कि बी-टाउन के जाने-माने डिजाइनर ने उनको शादी के लिए आउटफिट देने से मना कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी शादी पर अपनी मां की साड़ी कैरी की थी, जो कई जनरेशन उनकी परिवार में एक के बाद एक दूसरे महिलाएं कैरी कर करती आई हैं। अपने एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था, ‘इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से डिजाइनर हैं जो आपको आउटफिट नहीं देते, क्योंकि वो आपको इस लायक नहीं समझते’।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Yami Gautam का छलका था दर्द

यामी ने बात करते हुए आगे बताया था,’इंडस्ट्री में एक पूरा सिस्टम है। मुझे आज भी याद है कि एक बड़े डिजाइनर ने मुझे लहंगा देने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद मैंने भी उनके साथ काम करने से मना कर दिया था, लेकिन ये बहुत बुरा था। मैं ये समझ नहीं पा रही थी कि आखिर क्या क्राइटेरिया है और आप किसी के साथ इतना बुरा बिहेवियर कैसे कर सकते हैं’? बता दें, एक्ट्रेस आखिरी बार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की फिल्म ‘OMG 2’ में नजर आई थीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ