X-Men Actor Adan Canto Passed Away: सिनेमा लवर्स के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। लगता है ये साल कई बुरी खबर लेकर आने वाला है। जब से साल 2024 की शुरुआत हुई है एक के बाद एक दुखद सूचनाएं मिल रही हैं। ऐसे में अब पता चला है कि एक मशहूर एक्टर का निधन हो गया है। अपनी एक्टिंग के लोहा मनवा चुके एक दिग्गज कलाकार ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मैक्सिकन-अमेरिकी एक्टर एडन कैंटो (Adan Canto) जिन्हें आपने X-Men में देखा होगा अब वो हमारे बीच नहीं रहे। महज 42 साल की उम्र में उन्होंने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: Viral: Arjun की दुल्हनिया बनीं Malaika, जानें क्या है इन फोटोज की असलियत
अपेंडिसियल कैंसर से निधन
अब पता चला है कि 8 जनवरी को उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली थी। दरअसल, बीते काफी समय से वो कैंसर से पीड़ित थे और जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। उन्हें अपेंडिसियल कैंसर था जो बेहद रेयर केसेस में होता है। अब इसी बीमारी ने हमसे एक ऐसा चमकता सितारा छीन लिया जिसके जाने पर न सिर्फ उनका परिवार और दोस्त दुखी है बल्कि सभी फैंस का दिल टूट गया है। इस बात पर विश्वास कर पाना मुश्किल लग रहा है कि एडन कैंटो अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने टेलीविजन सीरीज में भी अपना जलवा दिखाया।
फिल्मों और टीवी शोज में दिखाया दम
वो हॉलीवुड का जाना- माना नाम थे। ऐसे में उनके जाने से अब फैंस काफी ज्यादा दुखी दिख रहे हैं। ‘X-Men: Days of Future Past’ के अलावा एडन कैंटो को ‘Almost Thirty’, ‘Amanda & Jack Go Glamping’, ‘2 Hearts’, ‘Bruised’, ‘The Devil Below’ और ‘Agent Game’ जैसी फिल्मों में भी देखा गया है। उन्होंने टीवी सीरीज में भी फैंस को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ‘The Following’, ‘Narcos’, ‘Second Chance’, ‘Designated Survivor’ और ‘The Cleaning Lady’ जैसे टीवी शोज में भी वो काफी पॉपुलर हुए।
तीसरे सीजन की शुरू करने वाले थे शूटिंग
बता दें, उन्होंने ‘द क्लीनिंग लेडी’ के दो सीजन में काम किया था लेकिन बिगड़ती हालत की वजह से वो इसके तीसरे सीजन में काम नहीं कर पाए। ऐसा कहा जा रहा है कि तबियत में सुधार के बाद एक्टर तीसरे सीजन का हिस्सा बनने वाले थे। वो बाकी कास्ट के साथ शूटिंग करने वाले थे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वहीं, अब सभी फैंस और एक्टर के को-स्टार्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सभी इस वक्त काफी दुखी हैं और इस खबर पर विश्वास करने की कोशिश कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines