Prayag Raj Passes Away: सिनेमाजगत से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कुली’ और ‘नसीब’ के राइटर प्रयाग राज का आज निधन हो गया।
दिग्गज राइटर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस को भी प्रयाग राज के निधन से दुख पहुंचा है। सभी उनके निधन पर शोक जता रहे है।
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर फिर Jawan की धूम, 17वें दिन Shahrukh Khan की फिल्म ने छापे इतने नोट
कई शानदार फिल्मों की कहानियों से मिली पहचान
दिग्गज राइटर प्रयाग राज ने 1970 से 1990 के दशक में कई शानदार हिंदी फिल्में दी है। राइटिंग के साथ प्रयाग राज ने एक्टिंग, डायरेक्शन, गायन से लेकर गीत लिखने तक में भी अपना जलवा दिखाया है। साथ ही वो कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा पहचान महानायक यानी अमिताभ बच्चन की फिल्मों की कहानियों से मिली है।
बचपन में ही उठ गया था पिता का साया
बता दें कि प्रयाग राज का जन्म इलाहाबाद में हुआ था। राइटर का नाम उनके शहर के नाम पर रखा गया था। फैंस को उनकी फिल्मों की कहानी बेहद पसंद आती है। दर्शक उनकी फिल्मों को खूब प्यार देते हैं और सराहते है। जब प्रयाग छोटे थे तो उनके पिता ने दुनिया को अलिवदा कह दिया। इसके बाद अपने परिवार की मदद करने के लिए उन्होंने काम करना शुरू किया और इसके लिए वो मुंबई में पृथ्वी थिएटर्स में काम करने लगे। हालांकि इसके साथ-साथ वो पढ़ाई भी करते रहे।
प्रयाग ने इस फिल्म से की करियर की शुरूआत
प्रयाग राज ने फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने ‘धरमवीर’, ‘परवरिश’, ‘सुहाग’, ‘देश प्रेमी’, ‘कुली’, ‘गिरफ्तार’ और ‘मर्द’ जैसी कई शानदार फिल्में दी है। दर्शको को उनकी फिल्मों की कहानी बेहद पसंद आती थी और सभी उनकी खूब तारीफ भी करते थे।
रविवार सुबह को होगा अंतिम संस्कार
बता दें कि सिर्फ अमिताभ बच्चन ही नहीं बल्कि वो कमल हासन और रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘गिरफ्तार’ के भी निर्देशक रह चुके है। उनके निधन से हर कोई दुखी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रयाग राज का अंतिम संस्कार रविवार सुबह 10 बजे शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में किया जाएगा।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines