World’s highest-paid actor earned $156 million for one project: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई स्टार्स ऐसे हैं, जिनकी फीस बेहद तगड़ी है और एक प्रोजेक्ट से ही वो मोटी कमाई करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सिर्फ एक प्रोजेक्ट से ही 1300 करोड़ की कमाई कर ली। अब आप सोच रहे होंगे कि ये टॉम क्रूज, शाहरुख खान या जॉनी डेप जैसे बड़े स्टार्स में से कोई हो सकता है, तो ऐसा नहीं है। जी हां, ये वो एक्टर हैं जिन्होंने 2000 के शुरू में अपने शुरुआती करियर में इतनी मोटी फीस ली है। आइए जानते हैं कि कौन हैं ये एक्टर?
कौन हैं ये एक्टर?
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि कियानू रीव्स (Keanu Reeves), जिनका पूरा नाम कियानू चार्ल्स रीव्स है। कियानू रीव्स की बात करें तो वो वो एक कनेडियाई अभिनेता हैं। ‘द मैट्रिक्स’ की सक्सेस के बाद कियानू रीव्स ने खूब पैसा कमाया और वो हॉलीवुड में सबसे ज्यादा मोटी फीस लेने वाले एक्टर बन गए। वार्नर ब्रदर्स ने तुरंत उन्हें दो सीक्वल- रीलोडेड और रिवोल्यूशन के मिल गए और उन्होंने दोनों को साथ साइन किया।
मैट्रिक्स रीलोडेड और रिवोल्यूशन
दो फिल्मों (एक साथ शूट और निर्माण) के लिए कियानू को प्रोफिट में हिस्सेदारी और $30 मिलियन फीस मिली। मैट्रिक्स रीलोडेड और रिवोल्यूशन 2003 में रिलीज हुई थीं और इनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन $1.2 बिलियन था। दोनों फिल्में OTT पर स्ट्रीम की गई हैं और कई बार टीवी पर भी दिखाई गई हैं। यही वजह है कि कियानू की इन दोनों फिल्मों की कमाई $156 मिलियन यानी 1300 करोड़ रुपये हो गई और किसी भी एक्टर के लिए ये सिंगल प्रोजेक्ट की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई है।
कियानू ने बाकी सुपरस्टार्स को कैसे हराया?
फैक्ट्स की मानें तो मैट्रिक्स सीक्वल को एक के बजाय दो फिल्मों के रूप में रिलीज किया गया था, जिससे उन्हें बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई करने में मदद मिली। इसका सीधा मतलब था कि कियानू रीव्स को 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा का प्रोफिट होगा। हालांकि तब तक का रिकॉर्ड $94 मिलियन का था, जो एलेक्स गिनीज ने ‘स्टार वार्स’ के लिए कमाया था और इसमें भी कई बार फिर से रिलीज की गई फिल्में शामिल थीं।
फिर कभी नहीं मिला मौका
गौरतलब है कि $156 मिलियन का आंकड़ा इतना बड़ा है कि 21 साल बाद कोई भी अभिनेता इसके करीब नहीं पहुंच पाया है। टॉम क्रूज की अब तक की सबसे ज्यादा फीस $100 मिलियन है। शाहरुख खान को ‘जवान’ के लिए $40 मिलियन की फीस मिली थी। हालांकि कियानू को भी इसके बाद इतनी मोटी फीस नहीं मिली।
यह भी पढ़ें- ‘मुंह पर लाइट मत मार…’, Jackie Shroff ने पैपराजी को क्यों डांटा? देखें वीडियो
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
24 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines