Who Is World Richest Actress: अक्सर आपने सुना होगा कि महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जो बॉलीवुड स्टार सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज, विल स्मिथ और जॉनी डेप से भी ज्यादा अमीर हैं। आप सोच रहे होंगे कि वो कौन हैं, खास बात ये है कि एक्ट्रेस ने न तो कोई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म दी फिर भी वो सबसे अमीर है लेकिन कैसे? आइए जान लेते हैं उस एक्ट्रेस के बारे में और उनकी संपत्ति के बारे में…
कौन है वो हसीना
जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं वो हॉलीवुड अभिनेत्री है। उनका नाम है जैमी गर्ट्ज़ जिनका जन्म साल 1965 में शिकागो में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1981 में फिल्म ‘एंडलेस लव’ से की। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ ‘लेस दैन ज़ीरो’ जो साल 1987 में आई, कल्ट क्लासिक ‘द लॉस्ट बॉयज़’ जो साल 1987 में रिलीज हुई। इसके अलावा उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में भी नाम कमाया और अधिक सफल रहीं। एक्ट्रेस ने एली मैकबील जैसी हिट सीरीज में मेन रोल अदा किया जिसके लिए उन्हें एमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया।
यह भी पढ़ें:Saif Ali khan पर क्यों हुआ जानलेवा हमला? स्टाफ बोला-चोर ने मांगे थे एक करोड़ रुपये
कैसे बनीं इतनी अमीर एक्ट्रेस
अब सवाल ये उठता है कि एक्ट्रेस इतनी अमीर कैसे हैं? दरअसल अभिनेत्री ने साल 1989 में जैमी गर्टज ने अरबपति टोनी रेसलर से शादी कर ली। शादी के बाद उनकी संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हुई, इसके अलावा वो ‘मिल्वौकी ब्रुअर्स’ और ‘अटलांटा हॉक्स’ की को-ओनर भी हैं। वहीं उन्होंने कई अन्य बिजनेस में निवेश करके अपनी संपत्ति में इजाफा किया है।
कितनी संपत्ति की मालकिन हैं जैमी गर्टज
आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर जैमी कितनी संपत्ति की मालकिन हैं जो उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक उनके फीके पड़ जाते हैं। जान लें कि जैमी गर्टज 66,000 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। ऐसे में वो दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं।
यह भी पढ़ें: नागाओं के बीच से 10 साल का बच्चा गायब, Mahakumbh से वायरल हो रहे इनसाइड वीडियो
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
43 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines