World Most Highest Paid Villain: किसी भी फिल्म में हीरो के साथ विलेन का भी अहम रोल होता है। कई सारी मूवी तो ऐसी हैं जिसमें विलेन के आगे लीड एक्टर भी फीके पड़ गए हैं। अक्सर फिल्मों में हीरो को विलेन से ज्यादा फीस दी जाती है, लेकिन आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसमें विलेन को इतनी फीस दी गई कि वो दुनिया का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला विलेन बन गया। आइए जान लेते हैं उस फिल्म के बारे में…
कौन है वो विलेन
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार, हम जिस फिल्म और विलेन की बात कर रहे हैं वो हॉलीवुड मूवी है जिसका नाम था ‘बैटमैन’ (Batman)। इस फिल्म के लिए विलेन के रूप में जैक निकोल्सन (Jack Nicholson) को कास्ट किया गया था। वहीं हीरो के लिए माइकल कीटन को। आपको जानकर हैरानी होगी इस फिल्म के नायक को 5 मिलियन डॉलर यानी कि 41 करोड़ रुपये फीस दी गई थी। वहीं खलनायक जैक निकोल्सन को 60 मिलियन डॉलर करीब 51 करोड़ रुपये फीस दी गई थी। 36 साल पहले इतनी फीस एक विलेन को मिलना सच में एक हैरान करने वाली बात थी ऐसे में वो दुनिया के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले विलेन की लिस्ट में शुमार हो गए।
यह भी पढ़ें: कपूर खानदान के इस सुपरस्टार ने अकेले बिताए 33 साल, कैंसर से हुई थी पत्नी की मौत
मेकर्स के साथ हुई थी निकोलस की खास डील
जान लें कि फिल्म में जैक निकोलस ने जोकर का किरदार प्ले किया था जो विलेन का था। इस फिल्म के लिए निकोलस को मेकर्स ने 6 मिलियन डॉलर यानी करीब 51 करोड़ रुपये फीस दी थी। इसके अलावा फिल्म प्रॉफिट में हिस्सा देने की डील हुई थी। ऐसे में फिल्म ने ऐसी बॉक्स ऑफिस को अपनी कमाई से हिला दिया और ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। फिल्म ने 400 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया। निकोलस को प्रॉफिट में भी हिस्सा मिला और उनकी कुल फीस करीब 500 करोड़ से ज्यादा हो गई।
लोगों को खूब पसंद आई थी फिल्म
इस फिल्म की सफलता ने मेकर्स को भी हैरान कर दिया। जैक ने इस मूवी में जोकर बन विलेन का रोल अदा किया था, उस समय उनकी उम्र 52 साल की थी। इस फिल्म की सफलता के बाद कई अन्य पार्ट भी आ चुके हैं। हर पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
यह भी पढ़ें: पहली फिल्म से बने सुपरस्टार, कमाए 78 करोड़, पत्नी को तलाक पर दिए 380 करोड़
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
36 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines