Most Expensive Web Series: आजकल फिल्मों के अलावा वेब सीरीज को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आए दिन वेब सीरीज स्ट्रीम की जाती हैं। वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, जो प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड सीरीज ‘सिटाडेल’ का प्रीक्वल है। आज हम आपको उस हॉलीवुड सीरीज के बारे में बताएंगे जो दुनिया की सबसे महंगी वेब सीरीज है। इस सीरीज के का कुल बजट इतना ज्यादा है कि आप बॉलीवुड की करीब 10 फिल्में बना सकते हैं। आपको बता दें कि इस वेब सीरीज का नाम ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर’ है।
इतिहास की सबसे महंगी सीरीज
हॉलीवुड की इस वेब सीरीज ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर’ को इतिहास की सबसे महंगी सीरीज बताया जाता है, जिसका प्रीमियर साल 2022 में अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज का प्रति एपिसोड इतना महंगा है कि बॉलीवुड फिल्म भी इसके आगे पीछे है। इस सीरीज को लोगों ने काफी प्यार दिया है।
डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, वेब सीरीज ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर’ के लिए अमेजन स्टूडियो ने करीब 1 बिलियन डॉलर (8300 करोड़ रुपये) खर्च किए थे। यहां बता दें कि इस बजट में सीरीज के पहले सीजन के राइट्स की खरीद और प्रमोशन भी शामिल थे। कोलाइडर की रिपोर्ट की मानें तो वेब सीरीज की प्रॉडक्शन कास्ट ही सिर्फ 465 मिलियन डॉलर (3800 करोड़ रुपये) से ज्यादा थी।
यह भी पढ़ें: Kanguva Advance Booking: रिलीज से पहले सूर्या-बॉबी की फिल्म ने कितने कमाए?
दूसरी सीरीज नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड
वेब सीरीज ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर’ के कुल 8 एपिसोड्स हैं और इसके प्रति एपिसोड की लागत करीब 58 मिलियन डॉलर (480 करोड़ रुपये) थी। आज तक इस सीरीज के रिकॉर्ड को कोई भी फिल्म या वेब सीरीज नहीं तोड़ पाई है। इसके अलावा अगर सबसे महंगी फिल्म की बात करें तो वह ‘स्टार वार्स: द फोर्स अवेकेंस’ बताई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का प्रोडक्शन बजट 447 मिलियन डॉलर था।
अब तक की सबसे महंगी हिंदी फिल्में
हिंदी फिल्मों की बात करें तो ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर’ और ‘स्टार वार्स: द फोर्स अवेकेंस’ की तुलना में इसका बजट काफी कम है। अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में ‘कल्कि 2898 AD’, ‘RRR’ और ‘आदिपुरुष’ का नाम आता है, जो बजट में 70-75 मिलियन डॉलर के आसपास हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
8 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
10 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
11 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
13 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
13 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
14 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines