World Most Expensive Unreleased Movie: ऐसी कई सारी फिल्में हैं जो बनी तो लेकिन सिनेमाघरों में न आ सकीं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया की सबसे महंगी फिल्म कहलाई, उसका धांसू ट्रेलर भी आया। लेकिन मजे की बात सुनो की वो फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। ये एक एक्शन और एडवेंचर से भरी फिल्म थी जिसे बनाने वाले चीन के एक रईस रियल एस्टेट एजेंट जॉन जियांग थे। है न चौंकाने वाली बात कि मेकर ने पैसा पानी की तरह बहाया लेकिन वो सब बेकार ही गया। आइए जानते हैं उस फिल्म के बारे में सबकुछ…
क्या था फिल्म का नाम
आपके मन में ये सवाल तो उठ ही रहा होगा कि दुनिया की इतनी महंगी फिल्म का नाम क्या होगा। एक्शन एडवेंचर और एनिमेशन से भरपूर इस फिल्म का नाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एम्पायर्स ऑफ द डीप रखा गया। जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट को तैयार करने में पूरे 4 साल लगे। वहीं 10 से ज्यादा राइटर्स ने इसकी कहानी लिखी। लेकिन अफसोस की ये फिल्म कभी भी बड़े पर्दे पर न आ सकी।
यह भी पढ़ें:Rajat Dalal का डबल फेस एक्सपोज, Eisha ने तोड़ा कानून तो बोले-इतना चलता है
क्या थी फिल्म की कहानी
जानकारी के अनुसार फिल्म में पानी के अंदर की कहानी को दिखाया गया था। इसमें पता चलता की समुद्र की गहराइयों में पानी के अंदर की दुनिया कैसी होती। फिल्म का अधिकतर हिस्सा पानी के अंदर शूट होना था जिसमें समुद्र के अंदर की दुनिया की खूबसूरती को दिखाया जाना था।
कितने में बनी थी ये फिल्म
जान लें कि ये फिल्म दुनिया की सबसे महंगी फिल्म है। इसका बजट 130 मिलियन डॉलर यानी कि 10.96 अरब था। फिल्म की शूटिंग शुरू हुई उसका ट्रेलर आया। लेकिन कुछ विवादों के कारण फिल्म की शूटिंग बीच में ही रुक गई। इस फिल्म का ट्रेलर 2010 में रिलीज हुआ था, जिसके बाद सभी को फिल्म की रिलीज का इंतजार था। कुछ बदलावों के कारण फिल्म के कुछ सीन को दोबारा शूट करना था, जिस वजह से खर्च बढ़ जाता लेकिन मेकर्स के पास अब पैसा नहीं था जो फिल्म में लगा सकें तो इस वजह से वो फिल्म आज तक रिलीज ही नहीं हो पाई। इस वजह से मेकर्स को तगड़ा चूना लगा।
यह भी पढ़ें: Karanveer Mehra की मास्टर चाल एक्सपोज! अगर ये काम न करते तो श्रुतिका न बन पाती Time God
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
14 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
16 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
18 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
18 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
20 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines