Women’s Day 2025: विमेंस डे आने वाला है और इस खास मौके पर अगर थिएटर में ये 7 फिल्में रिलीज हो जाएं, तो धमाका ही हो जाएगा। जिस तरह से वैलेंटाइन वीक में ‘सनम तेरी कसम’ (Sanam Teri Kasam) आई तो कमाई के रिकॉर्ड टूट गए, वैसे ही विमेंस डे पर फीमेल सेंट्रिक फिल्में भी कमाल दिखा सकती हैं। वैसे भी हाल ही में आई Mrs. चर्चा में है। ऐसे में अगर कुछ पुरानी दमदार फिल्में री-रिलीज होंगी तो दर्शकों को भी मजा आ जाएगा। चलिए देखते हैं कौन-सी फिल्मों को देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हो सकते हैं?
Dangal
गीता और बबीता फोगाट की बायोपिक ‘दंगल’ पूरी दुनिया में पसंद की गई है। इसमें 2 बहनों को पिता का सपना पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए दिखाया गया है। साथ ही इन दोनों ने दुनिया से लड़ते हुए देश का भी नाम रोशन किया है। साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की थी।
Mardaani
रानी मुखर्जी की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी’ भी विमेंस डे के खास मौके पर री-रिलीज के लिए परफेक्ट चॉइस होगी। ये एक पुलिसवाली की कहानी है, जो अपराधियों से भिड़ने और केस को सुलझाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। इसमें रानी मुखर्जी का निडर अवतार बाकि महिलाओं को भी हौसला देगा।
MOM
श्रीदेवी की इस फिल्म को देखकर फैंस भावुक हो सकते हैं। एक मां अपनी बेटी के लिए क्या कुछ कर सकती है और किस हद तक जा सकती है? अगर आप ये जानना चाहते हैं आपको भी ‘मॉम’ देखनी चाहिए।
Biwi No.1
करिश्मा कपूर ने साल 1999 में आई फिल्म में ‘बीवी नं.1’ बनकर दिखाया था। एक महिला पति, बच्चों और परिवार के लिए खुद को भुला भी सकती है और बेबफाई के बाद पति को मजा भी चखा सकती है। वो चाहे तो टूटा हुआ घर वापस जोड़ भी सकती है, ये फिल्म अगर थिएटर में आ गई तो फैंस खुशी से झूम उठेंगे।
English Vinglish
‘इंग्लिश विंग्लिश’ से बेहतर कोई फिल्म हो ही नहीं सकती जो महिला दिवस भी री-रिलीज हो। एक हाउस वाइफ और मां जब अपनी खोई इज्जत के खातिर खुद को बेहतर बनाती हैं और सबके सामने खुद को साबित कर, सबकी बोलती बंद करती है तो उस आत्मविश्वास की कहानी से मुंह मोड़ पाना आसान नहीं होगा।
Thappad
भारत जैसे देश में आए दिन महिलाओं के साथ मारपीट और घरेलु हिंसा के मामले सामने आते हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने जब ‘थप्पड़’ फिल्म के जरिए दर्शकों को बताया कि ‘बस एक थप्पड़, पर नहीं मार सकता’ तो हर महिला ने उन्हें महसूस किया था।
यह भी पढ़ें: Ashish Chanchlani के चेहरे पर छलका दर्द, कंट्रोवर्सी के बाद आया पहला वीडियो; नम दिखी आंखें
Queen
कंगना रनौत फिल्म ‘क्वीन’ को लोग आजतक पसंद करते हैं। कहानी के डायलॉग से लेकर गाने और स्टोरी तक सब कुछ बेहद यूनिक था। एक लड़की जो अकेले हनीमून पर जाती है और उसे समझ आता है कि उसे किसी मर्द के सहारे की जरूरत है। इस दौरान उसमें जो आत्मविश्वास जागता है, वो एक बार फिर स्क्रीन पर मैजिक क्रिएट कर सकता है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines