Angelina Jolie’s Son Pax Thien Jolie Pitt Accident: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली के बेटे को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री के बेटे पैक्स थिएन जोली पिट का सोमवार को रोड एक्सीडेंट हो गया। एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के बेटे की हालत इस वक्त बिल्कुल भी ठीक नहीं है। लॉस एजेंल्स में हुए हादसे में पैक्स से सिर में गहरी चोट लगी है। वह पैक्स अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।
लोगों को लगा पैक्स की हो गई मौत
लॉस एजेंल्स में हुए हादेस को देखकर लोगों को लगा कि पैक्स की ऑन द स्पॉट जान चली गई है। जी हां, हादसे के चश्मदीदों की मानें तो एंजेलीना जॉली के बेटे की बाइक कार से इतनी जोर से टकराई कि उनकी जान जा सकती थी। जिन्होंने भी अपनी आंखों से इस हादसे को होते देखा, वे हैरान रह गए। खबरों की मानें तो हादसा इतना भयानक था कि बाइक का हाल देखकर लोगों को लगा कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है।
कार से टकराई पैक्स की बाइक
खबरों की मानें तो पैक्स जोली पिट अपनी इलेक्ट्रिक बाइक से कहीं जाने के लिए निकले थे। उनकी बाइक की स्पीड ठीक-ठाक थी, लेकिन जैसे ही वे चौराहे पर पहुंचे तो उनकी कार की सीधी टक्कर सामने से आ रही कार से हो गई। पैक्स बाइक से काफी दूर जाकर गिरे। कार चला रहा शख्स तुरंत निकलकर बाहर आया और उसने पैक्स की हालत देखी। इसके बाद हादसे वाली जगह पर कई लोग इकट्ठे हो गए। वहां मौजूद लोगों ने बताया है कि पैक्स को कूल्हे में गंभीर चोट लगी है। वहीं उनके सिर से भी काफी खून बह गया।
पैक्स की हालत फिलहाल स्थिर
पैक्स को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया और फर्स्ट ऐड दिया। डॉक्टरों ने पैक्स की हालत को देखने के बाद बताया कि उनकी हालत स्थिर है और खतरे से बाहर है। अच्छी बात यह रही कि उन्हें किसी भी तरह की कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पैक्स को कुछ घंटों की निगरानी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना 29 जुलाई की है।
पैक्स के लिए फैंस मांग रहे दुआ
जैसे ही पैक्स के साथ हुए हादसे की जानकारी उनके फैंस को लगी तो उनके फैंस की तरफ से दुआओं का दौर शुरू हो गया। उनके चाहने वालों को उनकी फिक्र हो रही है। पैक्स की मां एंजेलिना जोली भी काफी परेशान नजर आईं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के लाइव कॉन्सर्ट से गायब दिखे दो चेहरे, बड़े-बड़े सिंगर्स की परफॉर्मेंस में दब गए आंसू
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
1 hr agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
1 hr ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
4 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
5 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
10 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
11 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
12 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
14 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines