'हादसा इतना बड़ा, देखकर लगा हो गई मौत'; मशहूर एक्ट्रेस के बेटे के सिर में गहरी चोट

Angelina Jolie’s Son Pax Thien Jolie Pitt Accident: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली के बेटे के साथ भीषण सड़क हादसा हो गया। उनके हादसे के चश्मदीदों की तरफ से बयान दिया गया है। लोगों की मानें तो जिन्होंने भी उस हादसे को देखा, उन सभी को यही लगा कि पैक्स जोली पिट की मौके पर ही मौत हो गई है।

Angelina Jolie’s Son Pax Thien Jolie Pitt Accident

Angelina Jolie’s Son Pax Thien Jolie Pitt Accident

Angelina Jolie’s Son Pax Thien Jolie Pitt Accident: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली के बेटे को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री के बेटे पैक्स थिएन जोली पिट का सोमवार को रोड एक्सीडेंट हो गया। एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के बेटे की हालत इस वक्त बिल्कुल भी ठीक नहीं है। लॉस एजेंल्स में हुए हादसे में पैक्स से सिर में गहरी चोट लगी है। वह पैक्स अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

लोगों को लगा पैक्स की हो गई मौत

लॉस एजेंल्स में हुए हादेस को देखकर लोगों को लगा कि पैक्स की ऑन द स्पॉट जान चली गई है। जी हां, हादसे के चश्मदीदों की मानें तो एंजेलीना जॉली के बेटे की बाइक कार से इतनी जोर से टकराई कि उनकी जान जा सकती थी। जिन्होंने भी अपनी आंखों से इस हादसे को होते देखा, वे हैरान रह गए। खबरों की मानें तो हादसा इतना भयानक था कि बाइक का हाल देखकर लोगों को लगा कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pax Jolie Pitt (@paxalbum)

कार से टकराई पैक्स की बाइक

खबरों की मानें तो पैक्स जोली पिट अपनी इलेक्ट्रिक बाइक से कहीं जाने के लिए निकले थे। उनकी बाइक की स्पीड ठीक-ठाक थी, लेकिन जैसे ही वे चौराहे पर पहुंचे तो उनकी कार की सीधी टक्कर सामने से आ रही कार से हो गई। पैक्स बाइक से काफी दूर जाकर गिरे। कार चला रहा शख्स तुरंत निकलकर बाहर आया और उसने पैक्स की हालत देखी। इसके बाद हादसे वाली जगह पर कई लोग इकट्ठे हो गए। वहां मौजूद लोगों ने बताया है कि पैक्स को कूल्हे में गंभीर चोट लगी है। वहीं उनके सिर से भी काफी खून बह गया।

विज्ञापन

पैक्स की हालत फिलहाल स्थिर

पैक्स को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया और फर्स्ट ऐड दिया। डॉक्टरों ने पैक्स की हालत को देखने के बाद बताया कि उनकी हालत स्थिर है और खतरे से बाहर है। अच्छी बात यह रही कि उन्हें किसी भी तरह की कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पैक्स को कुछ घंटों की निगरानी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना 29 जुलाई की है।

पैक्स के लिए फैंस मांग रहे दुआ

जैसे ही पैक्स के साथ हुए हादसे की जानकारी उनके फैंस को लगी तो उनके फैंस की तरफ से दुआओं का दौर शुरू हो गया। उनके चाहने वालों को उनकी फिक्र हो रही है। पैक्स की मां एंजेलिना जोली भी काफी परेशान नजर आईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ