Shailesh Lodha Approached For Bigg Boss 17: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा शो छोड़ने के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से उन्होंने इस शो को अलविदा कहा है उनका नाम विवादों में घिरा रहता है। उनके और शो के मेकर्स के बीच चल रहे विवाद ने लोगों का अटेंशन ग्रैब किया हुआ है। उनके और असित मोदी के बीच का मनमुटाव पूरी दुनिया जानती है। आए दिन इन्हें लेकर खबरें आती ही रहती हैं। कभी एक्टर असित के खिलाफ केस करते हैं तो कभी कोई कॉन्ट्रोवर्शियल टिप्पणी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेश लोढ़ा को मिला बड़ा ऑफर

उनके इस झगड़े ने उन्हें इतनी पॉपुलैरिटी दी है कि अब उन्हें एक बड़े शो में शामिल होने का मौका मिल गया है। ऐसी खबर सामने आई है कि अब शैलेश लोढ़ा को टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो के लिए एप्रोच किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो, शैलेश लोढ़ा अब सलमान खान के शो बिग बॉस में नजर आ सकते हैं। दरअसल, जल्द ही बिग बॉस 17वें सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने वाला है। ऐसे में इसमें शामिल हो सकते सभी कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। इन्ही में से एक नाम शैलेश लोढ़ा का भी बताया जा रहा है।

Shailesh Lodha Approached For Bigg Boss 17

Image Credit : Google

विज्ञापन

ये है खबर की सच्चाई

हालांकि, अभी तक एक्टर ने इन रूमर्स पर रिएक्ट नहीं किया है। न तो इस खबर पर शैलेश का कोई रिएक्शन आया है और न ही बिग बॉस के मेकर्स का। जिसकी वजह से अभी शैलेश लोढ़ा की बिग बॉस 17 में एंट्री की खबर को कंफर्म नहीं किया जा सकता। लेकिन अगर ऐसा होता है तो एक्टर के फैंस काफी खुश हो जाएंगे। इस शो में उनके हिस्सा लेने से कई राज भी बाहर आ सकते हैं। साथ ही TMKOC के मेकर्स मुश्किल में भी पड़ सकते हैं। वैसे भी इस शो के कई कलाकारों ने मेकर्स पर कई संगीन आरोप लगाए हैं।

14 साल तक तारक मेहता बन किया एंटरटेन

वहीं, इस शो में उनकी वो साइड भी फैंस को देखने को मिल सकती है जो आजतक किसी ने नहीं देखी। तो अगर एक्टर की शो में एंट्री हुई तो उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। अब देखना होगा कि शैलेश इन खबरों पर कब अपनी चुप्पी तोड़ते हैं। वैसे आपको बता दें, 14 साल तक तारक मेहता बनकर उन्होंने लोगों को एंटरटेन किया है अगर वो इस शो का हिस्सा बने तो इससे उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ