Mallika Sherawat: ‘मर्डर’ (Muder) फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत एक वक्त पर कंट्रोवर्सी का दूसरा नाम थीं। उनके कपड़े हों या फिल्में हर चीज को लेकर कंट्रोवर्सी होती थी। कभी मेल एक्टर्स के साथ झगड़े तो कभी फीमेल एक्ट्रेस के साथ कैट फाइट, किसी न किसी कारण मल्लिका शेरावत हेडलाइंस में ही बनी रहती थीं। इतना ही नहीं उनकी पर्सनल लाइफ भी बेहद कंट्रोवर्शियल रही है। मल्लिका शेरावत ने हाल में एक बार फिर कुछ चौंका देने वाले खुलासे किए हैं।
मल्लिका शेरावत का बड़ा खुलासा
क्या आप जानते हैं एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को लेकर इंटरनेट पर एक झूठ छपा हुआ है। अगर आप उनके बारे में जानने के लिए विकिपीडिया खोलेंगे तो आप एक बड़ी गलतफहमी का शिकार भी हो सकते हैं। मल्लिका शेरावत को लेकर उनके विकिपीडिया पर एक झूठी इनफार्मेशन मौजूद है जो कई सालों से लोगों को धोखा दे रही है। अब सच्चाई क्या है वो एक्ट्रेस ने खुद रिवील कर दी है। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस को लेकर क्या झूठ फैलाया जा रहा है?
विकिपीडिया पर मल्लिका शेरावत को लेकर छपी फेक इनफार्मेशन
दरअसल, एक इंटरव्यू में जब मल्लिका शेरावत से पूछा गया कि विकिपीडिया पर लिखा है कि आप एक केबिन क्रू के तौर पर काम करती थीं। जवाब में मल्लिका शेरावत ने कहा, ‘केबिन क्रू वाली बात सच नहीं है, मैं हरियाणा से हूं, बॉम्बे आई, मेरा परिवार इसके बहुत खिलाफ था और उनकी मर्जी के खिलाफ मैंने ये कदम उठाया। किसी ने मुझसे ये नहीं पूछा कि मेरी जेब में दस रुपये भी हैं या नहीं? मैंने जो भी किया है खुद के दम पर किया है। अगर लोग समझते हैं कि किसी ने मेरे लिए लाल कालीन बिछाया वो गलत समझते हैं।’
यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee और Kashish Kapoor की साजिश का पर्दाफाश, Bigg Boss में तीसरे दिन ही हुए एक्सपोज!
परिवार को लेकर बात करने में क्यों होता है दुख?
मल्लिका शेरावत ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई शॉकिंग खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि उनके परिवार में बस उनका एक भाई और उनके पेरेंट्स थे। फिर उनसे पूछा गया कि क्या भाई से बात होती है? तो मल्लिका ने जवाब दिया, ‘पहले होती थी, अब ज्यादा नहीं होती। इस बारे में बात करके मुझे दुख होता है क्योंकि जिंदगी का ये हिस्सा मेरे लिए लगातार स्ट्रगल बना हुआ है। इससे डील करने में अच्छे दोस्त मदद करते हैं। मैं बहुत ज्यादा ट्रेवल करती हूं, मैंने इंडिया के बाहर अपने लिए एक एक नई जिंदगी बनाई हुई है, जहां मैं एक नॉर्मल व्यक्ति की तरह रह सकती हूं और मेरे नॉर्मल दोस्त हैं। तो मैं इन तरीकों से कंपेंसेट करने की कोशिश करती हूं।’
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines