हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sushmita Sen ने बेटी Renee के लिए क्यों छोड़ी Akshay Kumar की फिल्म? अब सालों बाद खुला राज

विज्ञापन
Image Credit : Instagram

Sushmita Sen left Akshay Kumar film: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी वेब सीरीज ‘ताली’ को लेकर काफी वाहवाही लूट रही हैं। इन दिनों हर तरफ ‘ताली’ को लेकर के चर्चे सुनाई दे रहे हैं। इस सीरीज की कहानी और सुष्मिता की दमदार एक्टिंग फैंस को इम्प्रेस कर गई। इसी बीच अपने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा सालों पुराना सीक्रेट रिवील कर दिया है जो आज तक सबसे छिपा हुआ था। सुष्मिता ने अब रिवील किया है कि उन्होंने अक्षय कुमार के फिल्म बीच में ही क्यों छोड़ दी थी।

यह भी पढ़ें : Shah Rukh Khan के बंगले Mannat के बाहर पुलिस ने बढाई सुरक्षा, Junglee Rummy और Zupee से जुडा है मामला

बीच में छोड़ी अक्षय की फिल्म

पूर्व मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता सेन ने इस दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ढेर सारे खुलासे किए। अपनी सिंगल मदर होने की जर्नी को याद करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें क्या कुछ फेस करना पड़ा।

Image Credit : Instagram

विज्ञापन

इंटरव्यू में सुष्मिता ने अपनी बड़ी बेटी रेने के लिए अक्षय कुमार की फिल्म बीच में छोड़ने के पीछे की पूरी कहानी बताई। उन्होंने रिवील किया कि कैसे रेने बचपन में मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट हो गई थी। जिसकी वजह से उन्हें अक्षय की फिल्म बीच में छोड़कर वापिस इंडिया लौटना पड़ा।

Image Credit : Google

सुष्मिता पर था ये प्रेशर

सुष्मिता ने कहा, “रेने को मेरी वहां जरूरत थी। जब रेने मेरी जिंदगी में आई तो उसकी हालत बहुत अच्छी नहीं थी, उसकी मेडिकल कंडीशन बहुत सीरियस थी। तो, मैं अक्षय और करीना के साथ कनाडा में एक फिल्म कर रही थी। इसमें मल्टी स्टार कास्ट थी, कनाडा के लिए डेट्स ले ली गई थी और मेरे ऊपर ये प्रेशर था। लोग कह रहे थे कि अब वो अपने करियर को सीरियसली नहीं लेंगी क्योंकि अब 24 साल की उम्र में वो मां बन गई है। तो, मेरे पास प्रूव करने के लिए एक पॉइंट था। मुझे समय पर वहां पहुंचना था, मुझे अपना काम करना था, कोई शिकायत नहीं।”

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती थी रेने

उन्होंने आगे कहा, “मुझे बॉम्बे से फोन आया, मेरे पिता रेने की देखभाल कर रहे थे और उन्होंने कहा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वो बहुत सीरियस है। मैंने वापस फ्लाइट ली और कहा, ‘मुझे पता है कि ये मेरे करियर का अंत हो सकता है, I’m so sorry।’ मुझे लगता है कि वे इसके बारे में बहुत अच्छे थे, लेकिन मैंने चली गई और मैं अपनी बेटी के पास वापस आई और फिर उसे एक हफ्ते तक अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान देखा और फिर ये कहने के लिए वापस भागी कि मैं काम के लिए तैयार हूं, लेकिन डैमेज हो चुका था। इसलिए 2-3 अलग-अलग जगहों पर रहना मुश्किल था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola