Why Jadunathjee Maharaj Filed Case: कहानी है साल 1862 की यानी आज से तकरीबन 162 साल पहले की। अपने ईश्वर के लिए हर इंसान के मन में अलग आस्था, विश्वास और प्रेम का भाव होता है, लेकिन जब सच्चाई सामने हो और हम उसे देखकर भी अनदेखा कर दें, तो जाहिर है कि ये अंधविश्वास है, जिसे हम देखना ही नहीं चाहते। हालिया रिलीज फिल्म ‘महाराज’ भी 162 साल पुरानी इसी कहानी को दिखा रही है। हालांकि जिन लोगों ने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा, तो उनके मन में ये सवाल जरूर होगा कि आखिर ऐसी क्या कहानी है, जो एक धर्म रक्षक को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। आखिर क्यों ‘महाराज’ ने कानून का सहारा लिया? अगर आपके मन में भी ये सवाल हैं, तो आइए आपको बताते हैं…
Jadunathjee Maharaj के साथ क्या हुआ?
दरअसल, 162 साल पहले जदुनाथजी महाराज ने धर्म की रक्षा का जिम्मा लिया था, लेकिन वो इसके रक्षक नहीं बल्कि भक्षक बनकर सामने आए और उन्होंने अपनी वासना को शांत करने के लिए धर्म की आड़ में महिलाओं का शोषण किया। हालांकि उन्होंने कभी किसी महिला के साथ जबरदस्ती नहीं की, लेकिन लोगों पर उन्होंने इस कदर अंधविश्वास की पट्टी बांध दी कि लोग खुशी-खुशी ‘चरण सेवा’ जैसे कुप्रथा पर विश्वास करने लगे। धीरे-धीरे ये बढ़ता गया और ना जाने कितनी महिलाओं की बलि चढ़ गई।
‘करसनदास’ ने लिया लड़ने का फैसला
जब ये सब महान समाज सुधारक ‘करसनदास’ ने देखा तो उनसे ये बिल्कुल नहीं पचा और उन्होंने इसे खत्म करने का बीड़ा उठा लिया। करसनदास ने जदुनाथजी महाराज की सच्चाई को दुनिया के सामने लाने की ठानी और उन्होंने लोगों को सच का आईना दिखाया। करसनदास ने लोगों को बताया कि धर्म भगवान बनने का नहीं अच्छा इंसान बनने का माध्यम है। ईश्वर तक पहुंचने के लिए किसी माध्यम की जरूरत नहीं होती और जो जदुनाथजी महाराज ने किया है वो शोषण है।
Jadunathjee Maharaj ने क्यों लिया कानून का सहारा?
बात जब जदुनाथजी महाराज के आत्म-सम्मान पर पाई और उनके अंहकार को ठेस लगी, तो उन्होंने कानूनी हथकंडे अपनाने शुरू किए। कानून का सहारा लेकर वो ना सिर्फ खुद को सही साबित करना चाहते थे बल्कि करसनदास की आवाज को भी गिराना चाहते थे, लेकिन कहते हैं ना कि जब सच हुंकार भरता है, तब कोई कितना भी शोर मचाए, सच सुनाई दे ही जाता है। करसनदास को सबक सिखाने के लिए जदुनाथजी महाराज ने कानून का सहारा लिया और उनपर 50 हजार रुपये की मानहानि का केस दायर किया, लेकिन करसन पर इन सब चीजों का कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने सच्चाई की लड़ाई लड़ी।
यह भी पढ़ें- Maharaj Libel Case क्या है? जिस पर बनी है आमिर के बेटे की फिल्म ‘महाराज’
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
59 mins agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
2 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
4 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
7 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
9 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines