Film 120 Bahadur: फरहान अख्तर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. फिल्म अपनी रिलीज के बेहद करीब है, ऐसे में फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रही है. इस बीच अब कुछ लोगों के जहन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर इस फिल्म का नाम ‘120 बहादुर’ ही क्यों रखा गया? तो आइए आपको बताते हैं कि इसका नाम ‘120 बहादुर’ ही क्यों है?
फिल्म का नाम ‘120 बहादुर’ ही क्यों?
दरअसल, मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘120 बहादुर’ के एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से न्यूज24 ने खास बातचीत की. इस दौरान फिल्म के एक्टर फरहान अख्तर ने जवाब देते हुए कहा कि ये चाली कंपनी के जवान हैं और वो सब ज्यादातर अहीर थे. फिल्म का नाम हमने 120 बहादुर रखा है, अगर हम चाहते कि ये फिल्म सिर्फ शैतान सिंह के बारे में हो, तो हम फिल्म का टाइटल शैतान सिंह रख सकते थे, जो बहुत ही पॉवरफुल है.
क्या बोले फरहान?
फरहान ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि हमारे दिमाग में कोई भी कंफ्यूजन नहीं था कि इस फिल्म के जो हीरो हैं, वो सारे जो लोग हैं, जो इस जंग को लड़े थे, वो सारे लोग हीरो हैं. इसलिए हमने फिल्म का टाइटल 120 बहादुर रखा है और जब लोग फिल्म देखेंगे तो उन्हें खुद ही अंदाजा हो जाएगा. फरहान ने कहा कि फिल्म को लेकर जो इतना हंगामा किया गया, उसकी कोई जरूरत नहीं थी.
रिलीज के करीब है फिल्म
बता दें कि फरहान अख्तर की ये फिल्म 21 नवंबर को रिलीज के लिए तैयार है. हर कोई फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. फिल्म में फरहान के अलावा राशि खन्ना भी अहम रोल में नजर आने वाली है. फिल्म के ट्रेलर को पहले ही रिलीज कर दिया गया था. अब देखने वाली होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह से परफॉर्म करती है और इसे दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है? हालांकि, इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लेगगा.
यह भी पढ़ें- क्या फरहान अख्तर नहीं थे 120 Bahadur की पहली पसंद? फिल्म ने डायरेक्टर ने खुद किया खुलासा
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
10 mins agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 hr agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
2 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
2 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
20 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
21 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
23 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines