नए Shaktimaan को देख क्यों फैंस ने पकड़ा माथा, 'शक्तिमान' के इन 5 बदलावों ने हिला डाला!

5 Reasons to not like Shaktimaan Returns: एक्टर मुकेश खन्ना एक बार फिर अपने पुराने ‘शक्तिमान’ के किरदार में वापस आ चुके हैं, लेकिन इस बार उनके इस नए अंदाज को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया गया।

Shaktimaan Returns

Shaktimaan Returns

5 Reasons to not like Shaktimaan Returns: भारत के पहले सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ ने 90 के दशक में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई थी। इस शो के जरिए मुकेश खन्ना ने एक नया इतिहास रचा था। अब करीब 19 साल बाद मुकेश खन्ना ने अपनी शक्तिमान सीरीज के नए सीजन का फिर से ऐलान किया, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे। लेकिन जैसे ही ‘शक्तिमान’ का एपिसोड सामने आया, उनके फैंस को बहुत बड़ी निराशा हाथ लगी। क्या हैं वो बड़े बदलाव जो दर्शकों को निराश कर गए? चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

शक्तिमान ने टीचर बनकर बच्चों को दिया ज्ञान

मुकेश खन्ना के शक्तिमान का अंदाज हमेशा से ही कुछ अलग रहा है। उन्होंने न सिर्फ एक सुपरहीरो की भूमिका निभाई, बल्कि बच्चों को हर एपिसोड से कोई ना कोई बात भी सिखाई। पुराने शक्तिमान में गंगाधर यानी मुकेश खन्ना का किरदार एक नायक की तरह सामने आता था, जो ‘शक्ति-शक्ति शक्तिमान’ कहते हुए दुनिया को बुरे लोगों से बचाता था। लेकिन इस नई सीरीज में शक्तिमान एक शिक्षक के रूप में नजर आ रहे हैं, जो बच्चों को अच्छाई का पाठ पढ़ाते हैं और उन्हें शहीदों के बारे में बताते हैं। भले ही उनका उद्देश्य अभी भी समाज के भले के लिए ही हैं, लेकिन इस बदलाव ने फैन्स को निराश किया है।

विज्ञापन

नई सीरीज में कोई कहानी नहीं

पुराने शक्तिमान सीरीज में हर एपिसोड में एक नई कहानी होती थी, जिसमें शक्तिमान का सामना नए खलनायक से होता था और उसे हराकर वो समाज को सुधारने की कोशिश करता था। लेकिन इस बार नया शक्तिमान बस एक ट्यूटोरियल वीडियो जैसा नजर आता है। कोई मजबूत कहानी, नायक-नायिका और विलेन इस बार दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन

डायलॉग्स की जगह शक्तिमान गा रहा गाने

एक और बड़ा बदलाव जो दर्शकों को खला है, वो है शक्तिमान के डायलॉग्स का गायब होना। पुराने ‘शक्तिमान’ में जब मुकेश खन्ना अपने दुश्मनों से लड़ते थे, तो उनके डायलॉग्स बहुत दमदार होते थे। लेकिन नई सीरीज में वो बच्चों के साथ क्विज खेलते हुए नजर आ रहे हैं। ये बदलाव फैन्स को बेहद अजीब लगा है, क्योंकि शक्तिमान के किरदार में रोमांच और शक्ति नजर नहीं आ रही है।

पुरानी स्टारकास्ट का गायब रहना

नए शक्तिमान में सिर्फ मुकेश खन्ना ही नजर आ रहे हैं, जो पुराने सीरियल में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बना चुके थे। लेकिन इसमें गीता का किरदार निभाने वाली वैष्णवी, तमराज किल्विष के तौर पर सुरेंद्र पाल और दूसरे किरदार गायब हैं। इससे ऐसा लगता है कि नई सीरीज अधूरी सी है।

विज्ञापन

टीवी पर नहीं यूट्यूब पर आना

मुकेश खन्ना ने जब नए शक्तिमान की घोषणा की, तो फैन्स उम्मीद कर रहे थे कि ये शो टीवी पर प्रसारित होगा या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा। लेकिन जब यूट्यूब चैनल पर इसका पहला एपिसोड आया तो दर्शकों को काफी दुख हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ