Preity Zinta: बॉलीवुड की बब्बली गर्ल प्रीति जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। प्रीति का नाम शादी से पहले बिजनेसमैन नेस वाडिया से जुड़ चुका है। प्रीति जिंटा और नेस वाडिया (Ness Wadia) के बीच पांच साल तक करीबी संबंध थे।
कभी प्रीति जिंटा को फिल्मी पार्टियों, अवॉर्ड फंक्शन और क्रिकेट के मैदान में नेस वाडिया का हाथ थामे घूमते देखा जाता था। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता जल्द ही प्यार में बदल गया था। कहा जाता है कि नेस के कहने पर ही प्रीति ने बॉलीवुड से दूरियां बना ली थी। हालांकि नेस वाडिया की मां को प्रीति पसंद नहीं थीं और इसी वजह से इनके रिश्ते में दरार आई।
बिजनेस पार्टनर बन गए
प्रीति और नेस वाडिया दोनों की ही खेल में रुचि थी। साल 2008 में आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब को दोनों ने मिलकर खरीदा और बिजनेस पार्टनर भी बन गए, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि अब दोनों एक-दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते।
एक-दूसरे को देखते तक नहीं
कभी अपने अफेयर को लेकर मीडिया से नजरें चुराने वाले ये दोनों सेलेब्स अब एक-दूसरे को देखते तक नहीं हैं। साल 2009 में दोनों का रिश्ता टूटने की खबर आई और तब से अब तक नेस और प्रीति सिर्फ बिजनेस पार्टनर ही हैं। मैच के दौरान भी दोनों मौजूद रहते हैं, लेकिन एक-दूसरे की तरफ देखते भी नहीं। आखिर क्यों हुआ प्रीति जिंटा और नेस वाडिया का ब्रेकअप, इसके लिए थोड़ा पीछे जाना होगा।
स्टेडियम में देर से पहुंचे नेस वाडिया
बात 30 मई 2014 की है, जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच था। इसमें नेस वाडिया अपनी मां और भतीजे के साथ मैच देखने आए थे। वे स्टेडियम में देर से पहुंचे थे। लिहाजा उन्हें VIP बॉक्स में सीटें नहीं मिली और उन्हें 10-15 मिनट तक इंतजार करने को कहा गया, जबकि उनके लिए रिजर्व सीटों पर प्रिटी जिंटा के फ्रेंड्स बैठे हुए थे।
जमकर बहस हुई
इस पर नेस वाडिया प्रीति के पास गए और फिर इस बारे में उनसे बात की कि उनके लिए रिजर्व रखी सीटों का क्या हुआ? इसके बाद दोनों में जमकर बहस हुई और लोगों से बचने के लिए दोनों VIP बॉक्स से बाहर कॉरपोरेट ऑफिस में चले गए।
मेरे चेहरे पर जलती सिगरेट फेंकी- प्रीति
इसके बाद 13 जून, 2014 की रात प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में प्रीति ने नेस पर छेड़छाड़ करने, गाली गलौज करने और धमकाने का आरोप लगाया। साथ ही प्रीति ने ये भी कहा कि नेस ने मेरे चेहरे पर जलती सिगरेट फेंकी थी और कमरे में बंद कर दिया था।
नेस की मां को माना गया ब्रेकअप की वजह
दूसरी तरफ, नेस वाडिया ने प्रीति के आरोपों को सिरे से नकार दिया था। बता दें कि नेस और प्रीति फरवरी 2005 से साथ थे। मई 2009 में सबसे पहले इनके ब्रेकअप की खबर आई। हालांकि, दोनों ने पब्लिकली कुछ नहीं कहा था। इनके ब्रेकअप की वजह नेस की मां को माना गया।
‘वाडिया ग्रुप्स कंपनी’ के मालिक हैं नेस के पिता
इससे पहले नेस की मां ने इस रिलेशनशिप पर कमेंट करते हुए कहा था कि नेस किसी जेब्रा से भी शादी कर ले, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। नेस के अरबपति पिता नुस्ली वाडिया ‘वाडिया ग्रुप्स कंपनी’ के मालिक हैं। उनकी मां मौरीन वाडिया एक फैशन मैगजीन ‘ग्लैडरैग्स’ की मालकिन हैं। नेस पाकिस्तान के फांउडर मोहम्मद अली जिन्ना के पड़नाती हैं।
ब्रिटानिया इंडस्ट्री के डायरेक्टर
नेस अपने वाडिया ग्रुप कंपनीज की इंडस्ट्रीज में से एक ब्रिटानिया इंडस्ट्री के डायरेक्टर हैं। पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की इकलौती बेटी दीना ने एक पारसी बिजनेसमैन नेविली वाडिया से शादी कर ली थी। दीना देश के फेमस बिजनेसमैन नुस्ली वाडिया की मां और नेस वाडिया की दादी हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
5 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines