Siddique Ismail: मलयालम फिल्मों के जाने-माने निर्देशक सिद्दीकी इस्माइल का 63 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार रात करीब 9 बजे उन्होंने कोच्चि के एक प्राइवेट अस्पताल में आखिरी सांस ली।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में पत्नी शाजिता और तीन बेटियां हैं। फिल्ममेकर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें- सलमान खान की सुपरहिट फिल्म के डायरेक्टर का निधन, करीना कपूर से भी था ये कनेक्शन
आज होगा सिद्दीकी का अंतिम संस्कार
बता दें कि निर्देशक सिद्दीकी का सुपुर्द-ए-खाक बुधवार शाम 6 बजे एर्नाकुलम सेंट्रल जुमा मस्जिद में होगा। उनके पार्थिव शरीर को सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए बुधवार सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक कदवंतरा के इंडोर स्टेडियम में रखा गया। फिल्ममेकर के निधन से हर कोई दुखी है। वहीं, फैंस के दिलों में उनकी यादें हमेशा रहेगी।
कौन थे Siddique Ismail?
सिद्दीकी इस्माइल मलयालम फिल्म निर्देशकों में से एक थे। सिद्दीकी का जन्म 1955 में एर्नाकुलम के कलूर में ‘साइनाबास’ के इस्माइल रॉथर और साइनाबा के बेटे के रूप में हुआ था। कई हिट फिल्मों का निर्देशन करने के अलावा, उन्होंने पटकथा लेखक, अभिनेता और निर्माता के रूप में भी काम किया।
1983 में फिल्म उद्योग में की एंट्री
वहीं, सिद्दीकी ने साल 1983 में अनुभवी निर्देशक फाजिल के सहायक निर्देशक के रूप में अपने दोस्त लाल के साथ मलयालम फिल्म उद्योग में प्रवेश किया था। इस जोड़ी ने मलयालम में कुछ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं, जिनमें रामजी राव स्पीकिंग, इन हरिहर नगर, गॉडफादर और वियतनाम कॉलोनी शामिल हैं।
तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्में भी निर्देशित की
साथ ही उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी में भी फिल्में निर्देशित की हैं। उन्होंने सलमान खान की बॉडीगार्ड का भी निर्देशन किया था, जिसमें करीना कपूर भी थीं। उनकी आखिरी फिल्म ‘बिग ब्रदर’ थी जो 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अरबाज खान, अनूप मेनन, विष्णु उन्नीकृष्णन, सरजानो खालिद, हनी रोज, मिर्ना मेनन, चेतन हंसराज, गाधा, सिद्दीकी और टिनी टॉम के साथ मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
6 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
7 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
9 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines