Who was Sachin Chandwade: ऐसा लग रहा है जैसे फिल्म इंडस्ट्री को किसी की नजर-सी लग गई है. अभी सतीश शाह के निधन के दुख से लोग बाहर नहीं आए थे कि एक और अभिनेता की मौत की खबर से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. महज 25 साल की उम्र में मराठी अभिनेता सचिन चंदवाड़े ने सुसाइड कर लिया है. सचिन चंदवाड़े के निधन की खबर से हर कोई बेहद हैरान और परेशान है. साथ ही कुछ लोग उनके बारे में जानना भी चाहते हैं.
कौन थे सचिन चंदवाड़े?
सचिन चंदवाड़े की बात करें तो वो एक मराठी एक्टर थे, जिन्हें सीरीज ‘जामताड़ा 2’ के लिए जाना जाता है. इसके अलावा अगर सचिन की बात करें तो वो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी थे. इतना ही नहीं बल्कि वो पुणे की मशहूर कंपनी आईटी पार्क में नौकरी भी करते थे. सचिन ने मुंबई और पुणे की मराठी फिल्म इंडस्ट्री के कई छोटे-बड़े प्रोजेक्ट्स में काम किया है, लेकिन अब सतीश के अचानक आई निधन की खबर से हर कोई बेहद हैरान रह गया है.
सचिन ने किया सुसाइड
सचिन चंदवाड़े ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. इसके तुरंत बाद परिवारवालों ने आनन-फानन में सचिन को अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि, सचिन की हालत में सुधार नहीं आया और इसके बाद उन्हें धुले रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां भी डॉक्टरों की टीम उन्हें नहीं बचा सकी. 24 अक्टूबर की रात को सचिन ने आखिरी सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया का अलविदा कह दिया.
फिल्म ‘असुरवन’ का पोस्टर किया शेयर
इसके अलावा अगर सचिन के काम की बात करें तो अभिनेता को फिल्म ‘असुरवन’ में देखा जाने वाला था. अपने इंस्टाग्राम पर सचिन ने इसका पोस्टर भी शेयर किया था. इस फिल्म में सचिन अहम रोल में नजर आने वाले थे. सचिन के निधन पर लोगों को भरोसा करना मुश्किल हो रहा है और यूजर्स कमेंट्स में उन्हें याद कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- ‘बिछड़े सभी बारी-बारी…’, Shabana Azmi ने Satish Shah को किया याद, इमोशनल हुईं एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 hr agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
1 hr agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
2 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
2 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
4 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
12 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
13 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
16 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
18 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines