Who was S Janaki: इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. अपनी मीठी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली देश की दिग्गज सिंगर एस जानकी का निधन हो गया है. ‘साउथ की नाइटिंगेल’ और ‘जानकी अम्मा’ के नाम से जानी जाने वाली दिग्गज सिंगर ने बीते दिन यानी शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया है. एस जानकी के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है.
कौन थीं सिंगर एस जानकी?
‘साउथ की नाइटिंगेल’ और ‘जानकी अम्मा’ यानी सिंगर एस जानकी की बात करें तो उनका जन्म 23 अप्रैल 1938 को आंध्र प्रदेश (तब के मद्रास प्रेसिडेंसी) के गुंटूर जिले के पल्लापतला में हुआ था. एस जानकी के पिता सिस्तला श्रीराममूर्ति एक आयुर्वेदिक डॉक्टर और टीचर थे. जानकी अम्मा की सबसे खास बात ये थी कि उन्होंने क्लासिकल म्यूजिक की कोई बड़ी या फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं ली थी.
9 साल की उम्र से करने लगी थीं परफॉर्म
जी हां, उन्होंने नादस्वरम के उस्ताद पाइदीस्वामी से संगीत की बस बेसिक बातें ही सीखी थीं. एस जानकी जब सिर्फ नौ साल की थी, तभी से वो स्टेज पर परफॉर्म करने लगी थीं. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. फिर साल 1959 में उन्होंने वी रामप्रसाद से शादी कर ली थी. सिंगर के हसबैंड ने भी करियर में उनका पूरा साथ दिया था, लेकिन साल 1997 में दिल का दौरा पड़ने से उनके पति का निधन हो गया था.
60 सालों तक किया राज
जानकी अम्मा की बात करें तो उन्होंने सिर्फ तेलुगु ही नहीं बल्कि तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी जैसी कई भाषाएं आती थीं. अपने करियर के पहले ही साल में उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कर दिए थे, जो किसी भी सिंगर के लिए बड़ी बात होती थी. उन्होंने लगभग 60 सालों तक संगीत की दुनिया पर राज किया है.
2018 में रिकॉर्ड किया लास्ट सॉन्ग
हालांकि, इसके बाद साल 2016 में उन्होंने फिल्मों और स्टेज शो से संन्यास ले लिया था, लेकिन साल 2018 में वो अपने फैंस के लिए एक बार फिर तमिल फिल्म ‘पन्नाडी’ के लिए माइक के सामने आईं और उन्होंने अपना आखिरी गाना रिकॉर्ड किया था, जो फैंस को बेहद पसंद आया था.
कई बार जीते अवॉर्ड
जानकी ने अपने छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी समेत कई भाषाओं में 48,000 से भी ज्यादा गाने गाए हैं. इसके अलावा अपने करियर में उन्होंने 4 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किया है और अलग-अलग राज्यों से कुल 33 स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स जीते हैं.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 20 मिनट की फिल्म ने खेला ‘इक्का’, रिलीज होते ही नंबर वन की गद्दी पर बैठी, कहां देखें?
संबंधित खबरें
'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
12 hrs agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
13 hrs ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
13 hrs agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
14 hrs agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
15 hrs agoहनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा चौथा समन, पेशी टालने की मांग खारिज
16 hrs ago'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
16 hrs agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
17 hrs agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
18 hrs agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines