Saif Ali Khan: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर उनके बांद्रा वाले घर पर जानलेवा हमला हुआ। चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर ने अपने बचाव में सैफ पर 6 बार चाकू से हमला किया। इस हादसे में एक्टर बुरी तरह घायल हो गए, उनके हाथ, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। हालांकि अब सैफ की सर्जरी हो चुकी है और वो खतरे से बाहर हैं। अभिनेता को मुंबई के लीलावती अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उनसे मिलने के लिए पूरा परिवार। सैफ को अस्पताल वक्त से पहुंचाने का सारा श्रेय अमृता सिंह और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को जाता है। आइए जान लेते हैं कैसे…
चोरी का था इरादा
सैफ अली खान के घर में बीती रात करीब 2 बजे के आसपास एक अज्ञात व्यक्ति घुसा जिसने सैफ पर हमला कर दिया। इस हमले में सैफ बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें समय पर बेटे इब्राहिम ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सैफ से मिलने के लिए पूरा परिवार आया, सभी काफी टेंशन में नजर आए, वहीं करीना का भी हाल बुरा था।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan की रीढ़ की हड्डी में रह गया था चाकू का टुकड़ा, डॉक्टर का शॉकिंग खुलासा
बेटे इब्राहिम ने पहुंचाया पिता को अस्पताल
सैफ अली खान के साथ जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त वो अपने दोनों बच्चों तैमूर और जेह के अलावा स्टाफ मेंबर के साथ घर पर ही थे। कथित तौर पर हमले के बाद खून से लथपथ सैफ को लीलावती अस्पताल उनके और अमृता के बेटे इब्राहिम अली खान ने ही पहुंचाया। सैफ को ऑटो रिक्शा में अस्पताल ले जाया गया क्योंकि उस वक्त अस्पताल में एक भी ड्राइवर मौजूद नहीं था।
करीना से लेकर सारा तक पहुंचे अस्पताल
अभिनेता के साथ हुए हादसे के बाद पूरी इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई। सिक्योरिटी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, कि ऐसी चाक चौबंद सिक्योरिटी के बाद सेलिब्रिटी के साथ ऐसा हो सकता है तो आम जनता का क्या? वहीं सैफ से मिलने के लिए अस्पताल में करीना कपूर, करिश्मा कपूर के अलावा सारा अली खान आदि भी पहुंचे।
यह भी पढ़ें: कैंसर से लड़ रही Hina Khan के नए पोस्ट से बढ़ी फैंस की चिंता, एक्ट्रेस ने लिखा- ‘दुख दूर नहीं’…
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
5 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
9 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
11 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
11 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
12 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
13 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
14 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
15 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines