रामानंद सागर की ‘रामायण’ 80 के दशक का पॉपुलर सीरियल रहा है. इसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. इस सीरियल के बाद ‘रामायण’ का हर चरित्र पॉपुलर हो गया था, जिसकी लोग आज भी तारीफ करते हैं. वहीं, राम-सीता से लेकर लक्ष्मण और हनुमान तक की लोग आज भी पूजा करते हैं. इतना ही नहीं, रावण, विभीषण और मेघनाद तक ने स्क्रीन पर छाप छोड़ी. इसी में से एक श्रीराम की सेना में जामवंत भी थे, जिसने अपनी बुलंद आवाज से सभी को मुरीद बना लिया था. यहां तक कि प्रेमानंद महाराज भी उनके मुरीद रहे हैं.
ऐसे में अब 39 साल हो चुके हैं और जामवंत का वो किरदार आज भी लोगों के जहन में है. लेकिन लोग आज भी ये सोचते हैं कि इस रोल को प्ले किसने किया था, जिसने इतनी जबरदस्त छाप स्क्रीन पर छोड़ी थी तो चलिए हम बताते हैं वो कौन था और आज 39 साल बाद भी वह कहां और क्या कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें; मिठाई, परफ्यूम और… रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा का वेडिंग इन्वाइट बॉक्स, कार्ड के साथ भेजे गिफ्ट आइटम
कौन बना था ‘रामायण’ में जामवंत?
दरअसल, रामानंद सागर की ‘रामायण’ में जामवंत की भूमिका निभाने वाले एक्टर कोई और नहीं बल्कि श्रीकांत राजशेखर उपाध्याय थे. सीरियल में उनका असली चेहरा तो किसी ने नहीं देखा था लेकिन बुलंद आवाज के दम पर ही उन्होंने करोड़ों लोगों का अपना मुरीद बना लिया था. राज शेखर उत्तर प्रदेश के भदोही जिल के हरिहरपुर गांव के रहने वाले हैं और वह जामवंत के किरदार में काफी मशहूर हुए थे. उन्हें आज भी अपने इसी किरदार के लिए याद किया जाता है.
बचपन से था एक्टिंग का शौक
राजशेखर उपाध्याय को लेकर बताया जाता है कि उन्हें स्कूल के दिनों से ही एक्टिंग का चस्का लग गया था. उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी थी. लेकिन जब आगे की पढ़ाई के लिए वह बनारस गए तो वहां होने वाली राम लीला में हिस्सा लेने लगे. फिर एक्टिंग का शौक उनके सिर चढ़ गया. ये शौक इतना बढ़ गया कि उन्होंने नाटकों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया. वह नाटक खुद बनाने भी लगे. बताया जाता है कि ऐसे ही एक नाटक के दौरान रामानंद सागर की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने उन्हें ‘विक्रम और बेताल’ के लिए साइन कर लिया.
यह भी पढ़ें; सुपरस्टार्स पर मंडरा रहा AI का खतरा? 2000 रुपये में बनेगी 3000 करोड़ की फिल्म, शेखर कपूर का दावा
‘विक्रम और बेताल’ से किया डेब्यू
इस तरह से राजशेखर उपाध्याय ने ‘विक्रम और बेताल’ से टीवी पर डेब्यू किया और यहां से ही उनकी किस्मत का दरवाजा खुल गया. इसके बाद वो रामानंद सागर की ‘रामायण’ में नजर आए. इसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था और कहा कि ‘विक्रम और बेताल’ रामानंद सागर ने काम किया, जो उन्हें बहुत पसंद आया. उन्होंने बताया था कि ‘रामायण’ में ज्यादातर कलाकार इसी शो से ही थे तो उन्होंने जामवंत के किरदार के लिए उन्हें चुन लिया. हालांकि, पहले वो विभीषण बने थे लेकिन बाद में उन्हें दमदार आवाज की वजह से जामवंत का रोल मिल गया था.
जामवंत के किरदार से राजशेखर घर-घर मशहूर हो गए थे. इसके बाद उनेहोंने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था. इसमें ‘जय हनुमान’, ‘महाभारत’ और ‘अदालत’ जैसे शोज शामिल है.
39 साल बाद कहां और क्या करते हैं राजशेखर उपाध्याय?
बहरहाल, अगर अब बात की जाए कि 39 साल के बाद राजशेखर उपाध्याय कहां और क्या कर रहे हैं तो पहले वह मुंबई में काम कर रहे. वह नालासोपारा में रहते थे. यहां पर एक्टिंग में बिजी थे. लेकिन कोविड 19 महामारी के बाद वह कुछ दिनों के लिए गांव लौट गए थे, जिसके बाद वह वहीं रह गए. बताया जाता है कि तभी से वह वहीं पर राम कथा का प्रचार प्रसार करने लगे थे. जहां भी राम कथा का आयोजन होता था तो उन्हें बुला लिया जाता था. उनके तीन भाई-बहन हैं. उनके पिता गांव के बड़े जमींदार थे.
प्रेमानंद भी हुए थे मुरीद
राजशेखर उपाध्याय ने साल 2023 में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की थी. उन्हें वहां पर देखकर वह काफी खुश हो गए थे. इस दौरान राजशेखर उपाध्याय ने जामवंत की आवाज में कुछ डायलॉग बोलकर भी दिखाए थे. इसे देखकर वह उनके मुरीद हो गए थे और खूब खुश हुए थे.
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
17 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
18 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
20 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
22 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
23 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines