Who is Zahan Kapoor: हाल ही में नेटफ्लिक्स पर ‘ब्लैक वारंट’ नाम की एक सीरीज आई है। जैसे ही ये सीरीज आई, तो चर्चा में आ गई और लोग इसे जमकर देख भी रहे हैं। इस बीच अब सीरीज के एक किरदार के बारे में भी खूब बातें हो रही हैं। जी हां, इस सीरीज में सुनील कुमार गुप्ता का किरदार निभा रहे जहान कपूर को लेकर खूब चर्चा हो रही है और लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। आइए बताते हैं कि कौन हैं जहान कपूर?
कौन हैं जहान कपूर?
जहान कपूर की बात करें तो वो शशि कपूर के पोते और कुणाल कपूर के बेटे हैं। जी हां, रणबीर कपूर, जहान कपूर के चचेरे भाई हैं। जहान कपूर ने फिल्म ‘फराज’ से डेब्यू किया था। इस वक्त जहान अपनी सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ को लेकर सुर्खियों में हैं। जहान सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और उनके करीब 15.7K फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा भी जहान ने फिल्मों में काम किया है।
कैसी है ब्लैक वारंट?
इसके अलावा अगर जहान कपूर की सीरीज की बात करें तो जहान की इस सीरीज को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस सीरीज में जहान कई राज खोलते नजर आ रहे हैं। लोगों को इसकी कहानी और जहान का अंदाज पसंद आ रहा है। इस सीरीज में आप देख सकते हैं कि कैसे जेलर सुनील गुप्ता की लाइफ पर बनी ये कहानी लोगों को इम्प्रेस कर रही है।
क्या है इस सीरीज की कहानी?
इसके अलावा अगर ‘ब्लैक वारंट’ सीरीज की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि कैसे जेलर सुनील तिहाड़ जेल के मुश्किल हालातों में अपने आपको वहां के हालातों में ढालते हैं। इस सीरीज में कई राज से पर्दा उठाया गया है। सीरीज में जहान ने बेहद कमाल की एक्टिंग की है, जो लोगों को भी खूब पसंद आ रही है।
जहान के अलावा और भी स्टार्स
इतना ही नहीं बल्कि जहान के अलावा भी सीरीज में कई लोगों ने अहम किरदार निभाया है। इसमें जहान के अलावा अनुराग ठाकुर, राहुल भट, सिद्धांत गुप्ता और परमवीर सिंह चीमा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। लोगों को सभी का काम पसंद आ रहा है और हर किसी ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है।
यह भी पढ़ें- किसी के उजड़े घर, किसी ने दिया करोड़ों का दान, कैलिफोर्निया की आग से ‘हॉलीवुड’ का हाल बेहाल
संबंधित खबरें
'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
48 mins agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
1 hr ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
5 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
5 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
6 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
7 hrs agoमुंबई पुलिस की कस्टडी में टाइगर श्रॉफ के हमलावर, ट्रांजिट वारंट मंजूर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines