Who is Walker Blanco: गॉसिप टाउन में अक्सर किसी ना किसी की पर्सनल लाइफ के चर्चे होते ही रहते हैं। इन दिनों किसी के तलाक, तो किसी के रिलेशन में होने की चर्चा टॉक ऑफ द टाउन में हो रही है। इस कड़ी में अब अनन्या पांडे भी शामिल है। वैसे तो अनन्या पांडे बीते कुछ टाइम से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस वक्त खबरों के बाजार में भी अनन्या पांडे को लेकर तमाम तरह की खबरें हैं। इस बीच अब अनन्या अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में हैं। एक तरफ जहां फैंस इसके लिए खुश हैं, तो दूसरे ओर लोगों के मन में ये सवाल भी है कि आखिर एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कौन हैं? तो आइए जानते हैं…
कौन हैं Walker Blanco?
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, वॉकर ब्लैंको एक एक्स मॉडल हैं, जो शिकागो के हैं। रिपोर्ट की मानें तो वॉकर ब्लैंको ने वेस्टमिंस्टर क्रिश्चियन स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इतना ही नहीं बल्कि वॉकर ब्लैंको को लेकर ये भी कहा जाता है कि करंट में वो गुजरात के जामनगर में स्थित एनिमल शेल्टर ‘वंतारा’ के लिए काम कर रहे हैं। वॉकर के इंस्टाग्राम पर अगर गौर किया जाए, तो ऐसा लगता है कि वो जानवरों से बहुत प्यार करते हैं। वॉकर विदेशी जानवरों के साथ फोटोज शेयर करते हैं और उनपर प्यार लुटाते नजर आते हैं, जो उनके एनिमल प्रेम को दर्शाता है।
कब शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी?
इसके अलावा बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो वॉकर ब्लैंको और अनन्या पांडे इसी साल अगस्त से चर्चा में हैं। जी हां, कथित तौर पर दोनों की मुलाकात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले के जश्न (क्रूज पार्टी) के दौरान हुई थी। इतना ही नहीं बल्कि अनंत और राधिका की मुंबई में हुई शादी में अनन्या ने वॉकर को अपने पॉर्टनर के तौर पर सबसे मिलवाया था। दोनों को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं, लेकिन दोनों ने ही सभी बातों पर चुप्पी साध रखी है। अभी तक अनन्या और वॉकर इस पर चुप हैं और फैंस दोनों के इस पर रिएक्शन का वेट कर रहे हैं।
वॉकर ने शेयर किया था पोस्ट
गौरतलब है कि हाल ही में दोनों के रिलेशन को लेकर कहा जा रहा है कि ये पक्का हो गया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में वॉकर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को प्यार से ‘एनी’ बुलाया है। इस पोस्ट के बाद कहा जा रहा है कि वॉकर ने अपने और अनन्या के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। अब सच क्या है ये तो अनन्या और वॉकर ही जानते हैं।
यह भी पढ़ें- Singham Again और Bhool Bhulaiyaa 3 को झटका, रिलीज से पहले दोनों फिल्में इस देश में बैन
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines