Who is Walker Blanco: गॉसिप टाउन में किसी न किसी सेलेब के रिश्ते को लेकर कुछ न कुछ चर्चा चलती रहती है। रूमर्स की दुनिया में कब किसके बारे में क्या उड़ जाए, कौन जानता है? पिछले कुछ दिन से न सिर्फ टॉक ऑफ द टाउन, बल्कि खबरों के बाजार में अनन्या पांडे को लेकर खूब बातें हो रही हैं। जाहिर है कि इस वक्त अनन्या की सीरीज ‘कॉल मी बे’ रिलीज हुई है तो इस वजह से भी उनका सुर्खियों में रहना बनता है, लेकिन इस वक्त एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में हैं।
सोशल मीडिया पर मिला हिंट
दरअसल, ‘कॉल मी बे’ एक्ट्रेस अनन्या और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड इस वक्त चर्चा में हैं। अब भई अगर यह सोशल मीडिया पर कुछ करेंगे तो भला कहां किसी से छिपने वाला है। जी हां, हाल ही में आई अनन्या की सीरीज को लेकर एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसकी कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ‘हे बे’। जैसे ही वॉकर के इस पोस्ट पर लोगों की नजर पड़ी तो दोनों के अफेयर की रूमर्स को फिर से हवा मिल गई और चर्चा होने लगी कि शायद कुछ तो पक रहा है।
कौन हैं वॉकर ब्लैंको?
वॉकर ब्लैंको की अगर बात करें तो उनके बारे में कहीं ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन हाल ही में जागरण की रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि वह अमेरिका के शिकागो के रहने वाले हैं। इसके अलावा वॉकर अपना ज्यादातर वक्त मियामी और फ्लोरिडा में बिता चुके हैं। करियर के शुरुआत में वॉकर ने मॉडलिंग की थी। हालांकि इस वक्त ब्लैंको अंबानी के लिए जामनगर के वन तारा में काम कर रहे हैं। बता दें कि इस जानकारी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। ऐसा बस रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा रहा है।
कैसे उड़ी दोनों के अफेयर की अफवाह?
दरअसल, कुछ दिन पहले अनंत अबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से अनन्या और ब्लैंको के अफेयर की अफवाहें उड़ी थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने ब्लैंको को अपने ‘पार्टनर’ के तौर पर लोगों से मिलवाया था। साथ ही दोनों को शादी में साथ डांस करते भी देखा गया था। वहीं से इन दोनों के रिलेशन में होने की अफवाहें शुरू हुई थीं। हालांकि इन अफवाहों पर किसी भी तरह से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- Nasir Shaikh कौन? जिनकी जिंदगी की कहानी Superboys of Malegaon
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
18 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines