दस दिन तक चली शादी, 26 देशों के गेस्ट हुए शामिल, कौन हैं Priya Sachdev के पहले पति Vikram Chatwal?

साल 2006 में प्रिया सचदेव ने विक्रम चटवाल से शादी की थी। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। आइए जानते हैं कि प्रिया के एक्स पति विक्रम कौन हैं?

Priya Sachdev, Vikram Chatwal

प्रिया सचदेव के एक्स पति विक्रम चटवाल। image credit- instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। हार्ट अटैक की वजह से 12 जून को संजय का निधन हो गया था। करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी, जो उनकी मौजूदा वाइफ हैं, लेकिन संजय की तरह की प्रिया की भी पहले शादी हो चुकी थी। जी हां, प्रिया सचदेव के पहले पति का नाम विक्रम चटवाल है? आइए जानते हैं कि इनके बारे में…

विज्ञापन

कौन हैं विक्रम चटवाल?

प्रिया सचदेव के एक्स पति यानी विक्रम चटवाल की बात करें तो विक्रम चटवाल एक एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। विक्रम का जन्म इथियोपिया में हुआ था और उनकी उम्र 53 साल है। 1970 के दशक में विक्रम का परिवार कनाडा चला गया था। साल 1980 में विक्रम की फैमिली न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गई। विक्रम के पापा ने यहां पर फाइन डाइनिंग और होटल में इन्वेस्ट किया था। विक्रम की फैमिली भारतीय सिख है।

विज्ञापन

एक्टर और प्रोड्यूसर रह चुके हैं विक्रम 

विक्रम की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की थी। साल 1993 में व्हार्टन स्कूल ऑफ बिजनेस से विक्रम ने स्नातक की डिग्री ली है। डिग्री के बाद विक्रम को अमेरिकी मल्टीनेशनल बैंक और इन्वेस्टमेंट कंपनी में जॉब मिल गई थी। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने बतौर एक्टर और प्रोड्यूसर भी काम किया है।

विज्ञापन

2006 में की प्रिया से शादी

इसके अलावा विक्रम एक मॉडल भी रह चुके हैं। बता दें कि विक्रम वोग मैगजीन पर छपने वाले पहले सिख मॉडल हैं। साल 1999 में उन्होंने फैमिली बिजनेस को संभालना शुरू कर दिया। इसके बाद साल 2006 में 18 फरवरी को विक्रम ने प्रिया सचदेव से शादी की। प्रिया और विक्रम की शादी मेहद शाही शादी थी। इस शादी में 26 देशों के 600 से ज्यादा गेस्ट शामिल हुए थे।

विज्ञापन

2011 में लिया तलाक

प्रिया और विक्रम की शादी की रस्मे दस दिनों तक चली थी। शादी तीन भारतीय शहरों में हुई थी। इस शादी में देश-विदेश की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। हालांकि, प्रिया और विक्रम की शादी बहुत लंबी नहीं चली और साल 2011 में दोनों ने तलाक ले लिया और हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद प्रिया ने संजय कपूर संग शादी कर ली और विक्रम ने कोई शादी नहीं की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ