Who is Veronica Vanij: टीवी का फेमस कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। खबरों के बाजार में शो को लेकर तमाम तरह की खबरें मिल जाएंगी। इस बीच अब कहा जा रहा है कि बिग बॉस 18 के घर में एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है और इसके लिए एक्ट्रेस वेरोनिका वानीज (Veronica Vanij) का नाम सामने आ रहा है। अब लोगों के मन में से सवाल है कि आखिर वेरोनिका वानीज कौन हैं? आइए जानते हैं इनके बारे में…
कौन हैं वेरोनिका वानीज?
जैसे ही खबरें आई कि बिग बॉस 18 में एक्ट्रेस वेरोनिका वानीज (Veronica Vanij) की वाइल्ड कॉर्ड एंट्री हो सकती है, तो लोगों में उनके बारे में जानने की इच्छा बढ़ गई। वेरोनिका वानीज की बात करें तो उनका जन्म 1 जनवरी 1994 को उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ था। वेरोनिका एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं जिन्हें ‘बंद तिजोरी’ और ‘जो हुकुम मेरे आका और स्मार्टफोन’ जैसी सीरीज में काम करने के लिए जाना जाता है।
भारतीय वायु सेना में थे पिता
इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा अगर उनकी फैमिली की बात करें तो उनके पिता भारतीय वायु सेना में थे। वैसे सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है। इसके अलावा अगर वेरोनिका के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नजर डाली जाए, तो उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है।
बिग बॉस में नजर आ सकती हैं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखकर ऐसा लगता है कि वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। वैसे अभी वेरोनिका, बिग बॉस में आएगी या नहीं इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
शो में हो सकता कुछ नया
गौरतलब है कि इस बार ‘वीकेड का वार’ में सलमान खान नजर नहीं आए, ऐसे में दर्शक मायूस नजर आए। साथ ही बिग बॉस के घर में हाल ही में जो दो वाइल्ड कॉर्ड एंट्री हुई थी, उनको लेकर कहा जा रहता था कि उनके आने से शो में नया ट्विस्ट आ सकता है, लेकिन ये दोनों भी कुछ खास नहीं कर पाए। ऐसे में अब हो सकता है कि मेकर्स कुछ नया करने की तैयारी में हो। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस या मेकर्स ने कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। देखने वाली बात होगी कि अब शो में क्या नया और खास होने वाला है, जो दर्शकों को एंटरटेन करेगा।
यह भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड संग मिल दोस्त के किए 300 टुकड़े, मर्डर कर शॉपिंग पर गई ये फेमस एक्ट्रेस? पहचाना…
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines