Varun Grover कौन? जो कुणाल कामरा विवाद के बीच अचानक चर्चा में

पॉपुलर कॉमेडियन वरुण ग्रोवर चर्चा में आ गए हैं। वरुण के चर्चा में आने की वजह उनका लेटेस्ट वीडियो है, जिसमें उन्होंने एक डिस्क्लेमर डाला है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कौन हैं वरुण ग्रोवर, जो कुणाल कामरा विवाद के बीच सुर्खियों में आए हैं।

Varun Grover

Varun Grover

विज्ञापन

पॉपुलर कॉमेडियन वरुण ग्रोवर ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया, जिसके पहले उन्होंने एक डिस्क्लेमर भी डाला है। ये वीडियो वरुण ने ऐसे समय पर शेयर किया है, जब कॉमेडियन कुणाल कामरा विवाद भी चर्चा में है। वीडियो में वरुण ने लिखा कि ये जोक्स हैं और इसमें वेन्यू की कोई गलती नहीं है। मेरी भी नहीं है, हमारे टाइम की है और अगर आपको बुरा लगे तो आप घड़ी तोड़ दें। इसके बाद अब वरुण चर्चा में आ गए हैं और लोग उनके बारे में बातें कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं वरुण ग्रोवर?

कौन हैं वरुण ग्रोवर?

वरुण ग्रोवर की बात करें तो वरुण ग्रोवर एक पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन, फिल्ममेकर, राइटर हैं। साल 2015 में वरुण ने 63वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट गीतकार का अवॉर्ड अपने नाम किया था। साल 1980 में 26 जनवरी को जन्में वरुण ने अपने शुरुआती साल सुंदरनगर और देहरादून (तब उत्तर प्रदेश में) में बिताए थे। वरुण देश के मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियनों में से एक हैं। वहीं, अब अपने लेटेस्ट वीडियो को लेकर चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Varun Grover

Varun Grover

कुणाल कामरा विवाद

वरुण के वीडियो में जो डिस्क्लेमर दिया गया है लोगों ने उसे कुणाल कामरा के मामले से जोड़कर देखा है। अगर आप कुणाल कामरा विवाद के बारे में नहीं जानते तो आपको बता देते हैं कि बीते महीने कुणाल ने अपने शो (मुंबई) में महाराष्ट्र के एक नेता पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद से पूरा विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद ही शिवसेना के सदस्यों ने खार स्थित हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ भी की थी।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

बता दें कि ये वही जगह थी, जहां पर कॉमेडियन का शो होता है। हालांकि, ये मामला यही नहीं थमा था बल्कि इस पर एफआईआर भी हुई थी। वहीं, अब इस केस में कुणाल को मद्रास हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है और यही वो मामला है जिसकी वजह से कुणाल को बॉम्बे हाई कोर्ट जाना पड़ा था। हालांकि, इस केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा कि फैसला नहीं आने तक कुणाल की गिरफ्तार नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ