हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन थे Varinder Ghuman? सर्जरी के दौरान गई जान, सलमान खान संग कर चुके थे काम

Who is Varinder Ghuman: मिस्टर इंडिया रह चुके देश के शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन का शोल्डर की सर्जरी के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया. सलमान खान के साथ टाइगर 3 में नजर आ चुके वरिंदर घुम्मन की सलमान खान-सोहेल खान के अलावा रणवीर सिंह, अजय देवगन, रोहित शेट्टी के साथ तस्वीरें वायरल हुई थीं. जालंधर से नरेंद्र नंदन की रिपोर्ट

विज्ञापन

Who is Varinder Ghuman: देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय शाकाहारी बॉडी बिल्डर और बॉलीवुड एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का बीते दिन अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया .. घुम्मन बॉलीवुड के सलमान खान सहित कई बड़े स्टारों के साथ हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके थे ..

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार शोल्डर में काफी समय से उठ रहे दर्द के चलते अमृतसर के फोर्टिस हॉस्पिटल में शोल्डर की सर्जरी करने के लिए वरिंदर घुम्मन परसों अमृतसर गए थे ,जहां बीते दिन सर्जरी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया जिस वजह से उनकी मौत हो गई… बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन जालंधर से ताल्लुक रखते हैं.​​​​​​​

2027 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान था

घुम्मन ने 2027 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन जालंधर से ताल्लुक रखते हैं. घुम्मन ने अपने सोशल अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है. घुम्मन ने अपने प्रशंसकों से पूछा था कि क्या उन्हें 2027 में किसी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ना चाहिए या स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में. इसके साथ ही घुम्मन ने कहा कि चुनाव जीतकर वह पंजाब के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करेंगे. जिससे युवा पीढ़ी को रोजगार भी मिलेगा. खेलों में युवाओं की बढ़ती रुचि नशे की लत को खत्म कर सकती है

विज्ञापन

2005 में पहली बार बने थे मिस्टर जालंधर

पंजाब के जालंधर से संबंध रखने वाले वरिंदर सिंह घुम्मन प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर हैं, जिनकी हाइट 6.2 फुट है. घुम्मन दुनिया के इकलौते वेजीटेरियन बॉडी बिल्डर. वरिंदर सिंह घुम्मन जालंधर में अपना एक डायरी फॉर्म भी चलाते थे. उनके पास 100 से ज्यादा मवेशी हैं. बचपन से वरिंदर सिंह घुम्मन बॉडी बिल्डिंग कंपटीशन में हिस्सा ले रहे थे. साल 2005 में वरिंदर सिंह घुम्मन पहली बार मिस्टर जालंधर चुने गए थे. जिसके बाद वह नहीं रुके और एक के बाद एक इनाम जीतते गए.

साल 2005 में ही वरिंदर सिंह घुम्मन ने अपने नाम मिस्टर पंजाब का टाइटल भी किया था. तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद 2008 में वह मिस्टर इंडिया चुने गए. जिसके बाद उन्होंने अगले साल मिस्टर एशिया का कंपटीशन लड़ा और वह वहां पर दूसरे नंबर पर रहे. वरिंदर के दादा हॉकी प्लेयर थे. पिता भूपिंदर सिंह कबड्डी खेलते थे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola