Who is Varalaxmi: ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ की हसीनाएं भी लाइमलाइट में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती। जी हां, अब भई साउथ एक्ट्रेस वरलक्ष्मी सरथकुमार ने कुछ ऐसा ही किया है, जिससे वो चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर वरलक्ष्मी सरथकुमार को लेकर खूब चर्चा हो रही है। साथ ही सभी ये जानना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया है? इसके अलावा ये सवाल भी लोगों के मन में है कि आखिर ये साउथ एक्ट्रेस हैं कौन? तो आइए आपको बताते हैं…
वरलक्ष्मी सरथकुमार ने ऐसा क्या किया, जो हो रही चर्चा?
साउथ एक्ट्रेस वरलक्ष्मी सरथकुमार जल्दी ही शादी करने वाली हैं। अपनी शादी को लेकर एक्ट्रेस सुर्खियों में भी हैं। वरलक्ष्मी ने अपनी शादी में आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्यौता दिया है। एक्ट्रेस ने पर्सनली अपने मंगेतर निकोलस सचदेव संग पीएम मोदी को शादी में आने का आग्रह किया है। वरलक्ष्मी ने इसकी फोटोज भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो अब वायरल हो रही हैं।
कौन हैं साउथ एक्ट्रेस वरलक्ष्मी?
अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथकुमार की बात करें तो वो अभिनेता आर सरथकुमार की बेटी हैं। जी हां, वही अभिनेता आर सरथकुमार, जो अब राजनीति में सक्रिय हैं। वरलक्ष्मी सरथकुमार तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में अपना जलवा दिखाती हैं। उन्होंने साल 2012 में तमिल फिल्म पोडा पोडी से अपने करियर की शुरुआत की थी। बता दें कि 2 मार्च 2024 को, वरलक्ष्मी सरथकुमार की सगाई निकोलाई सचदेव से हुई थी। निकोलाई सचदेव मुंबई में रहने वाले एक गैलरिस्ट हैं।
यूजर्स ने की सराहना
पीएम मोदी के साथ मुलाकात की झलक को वरलक्ष्मी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा कैप्शन शेयर किया है। वहीं, एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। यूजर्स इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप बहुत लकी हैं, जो पीएम से मिली हैं।
बेहद खूबसूरत लगीं वरलक्ष्मी
दूसरे यूजर ने लिखा कि सच में ये पल सबकी लाइफ में नहीं आते। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपकी ड्रेस भी बहुत सुंदर लग रही हैं। एक और ने लिखा कि आपको शादी की बहुत बधाई। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। अगर इस दौरान वरलक्ष्मी के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने एक बेहद सिंपल सी खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थी।
यह भी पढ़ें- Sarfira के सिंगर Sagar Bhatia कौन? जिन्होंने गाया ‘खुदाया’ गीत, दीवाने हुए फैंस
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
1 hr agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
5 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
6 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
10 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
11 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
14 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
16 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
17 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines