Who is Urmila Kothare: बीते दिन यानी 28 दिसंबर को पॉपुलर मराठी अभिनेत्री उर्मिला कोठारे की कार का भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। ये एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि इसमें एक्ट्रेस को चोटें आई और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही हादसे में एक मजदूर की जान भी चली गई। हादसे के बाद से ही अभिनेत्री उर्मिला कोठारे चर्चा में हैं और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर उर्मिला हैं कौन? आइए जानते हैं इनके बारे में…
कौन हैं उर्मिला कोठारे?
उर्मिला कोठारे की बात करें तो वो एक पॉपुलर मराठी एक्ट्रेस हैं। बता दें कि उर्मिला का जन्म पुणे में हुआ था और उन्होंने मराठी फिल्मों के अलावा टीवी शोज में भी काम किया है और इसमें सफलता हासिल की है। इसके अलावा उर्मिला एक प्रशिक्षित कथक डांसर भी हैं। उर्मिला ने इस कला में मास्टर डिग्री हासिल की है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने भुवनेश्वर में ओडिसी की भी पढ़ाई की है। मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से उर्मिला ने बीए की डिग्री हासिल की है। उर्मिला ने अभिनेता-निर्माता आदिनाथ कोठारे से शादी की है,और उनकी एक बेटी है, जिसका नाम जीजा कोठारे है।
क्यों चर्चा में हैं उर्मिला कोठारे?
दरअसल, 28 दिसंबर को एक्ट्रेस उर्मिला अपने काम से वापस आ रही थीं। इस दौरान उनका ड्राइवर कार को चला रहा था। ड्राइवर ने कार से अपना कंट्रोल खोया और उसकी लापरवाही की वजह से कार पोइसर मेट्रो स्टेशन के पास दो मेट्रो मजदूरों से जा टकराई। इस घटना में एक मजदूर की जान चली गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इतना ही नहीं बल्कि हादसे में एक्ट्रेस को भी चोट आई है।
ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज
इस मामले में पुलिस ने भी जानकारी दी थी कि कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया था कि कार में एयरबैग लगा हुआ था, जिसकी वजह से एक्ट्रेस की जान बच गई नहीं तो कुछ भी हो सकता था।
चर्चा में रहती हैं उर्मिला कोठारे
बता दें कि अभिनेत्री उर्मिला कोठारे ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा अगर उनके काम की बात करें तो उर्मिला ने ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘ति साढ्या के करते’ और ‘दुनियादारी’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। दर्शकों से एक्ट्रेस को भरपूर प्यार मिला है और उनके काम की खूब सराहना की गई है। उर्मिला हमेशा ही अपनी एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहती हैं।
यह भी पढ़ें- Kriti Sanon के संग फिर नजर आए रूमर्ड बॉयफ्रेंड, दुबई में कॉन्सर्ट किया एंजॉय, फोटो वायरल
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines