Sana Javed Ex Husband Umair Jaswal: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने जैसे ही सना जावेद संग अपनी शादी की फोटोज शेयर की, तो सोशल मीडिया पर हंगामा-सा मच गया। हर कोई इस कपल के बारे में बात करने लगा।
साथ ही भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी चर्चा में आ गई, लेकिन इन सबके बीच एक और नाम ऐसा है, जो इन दिनों मीडिया हेडलाइंस में छाया हुआ है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये मशहूर सिंगर जो खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं?
यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui को कांटे की टक्कर दे रहे ये 5 कंटेस्टेंट्स, कौन होगा Bigg Boss 17 का विनर?
सना और उमैर ने एक-दूसरे से तलाक लिया?
दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर सिंगर उमैर जसवाल की। सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि सना जावेद ने उमैर जसवाल को धोखा दिया है। कहा जा रहा है कि सना ने उमैर से तलाक लिए बिना ही दूसरी शादी कर ली। हालांकि ऐसा नहीं है, बीते साल सना और उमैर ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। इतना ही नहीं बल्कि दोनों ने अपने सोशल मीडिया से एक-दूसरे की फोटोज भी डिलीट कर दी थी।
कौन हैं उमैर जसवाल?
उमैर जसवाल की बात करें तो वो एक मशहूर पाकिस्तानी एक्टर, सिंगर और निर्माता है। उमैर ने साल 2020 में सना संग निकाह किया था। दोनों की शादीशुदा लाइफ ज्यादा लंबे टाइम तक नहीं चल सकी और दोनों अलग हो गए। हाल ही में उमैर की एक्स वाइफ सना ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक संग दूसरा निकाह कर लिया है, जिसकी फोटोज भी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर की है।
चर्चा में हैं उमैर जसवाल
सना और शोएब के निकाह की खबरें सामने आने के बाद से ही उमैर जसवाल भी चर्चा में आ गए। लोगों का कहना है कि सानिया की तरह की उमैर को भी धोखा मिला है। जबकि ऐसा नहीं है सानिया ने शोएब से ‘खुला’ और सना और उमैर का बीते साल तलाक हो चुका है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines