हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Paatal Lok 2: हाथीराम चौधरी की मदद करने वाली लेडी पुलिस ऑफिसर कौन? ओपिनियन देकर कायम किया था भरोसा

Paatal Lok 2, Tillotama Shome: ‘पाताल लोक’ का दूसरा सीजन ही नहीं बल्कि इस सीजन में नजर आई एसपी मेघना बरुआ भी लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आखिर कौन हैं ये एक्ट्रेस जिन्होंने इस किरदार को निभाया है। आइए जानते हैं….

विज्ञापन
Tillotama Shome

Paatal Lok 2, Tillotama Shome: इन दिनों ‘पाताल लोक’ का दूसरा सीजन खूब चर्चा में है। हाल ही में प्राइम वीडियो पर आए सीरीज के दूसरे सीजन ने भी लोगों को दिल जीता लिया है और सीरीज के पहले सीजन ने भी लोगों को खूब एंटरटेन किया था। ‘पाताल लोक’ का दूसरा सीजन भी बेहद कमाल का है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस सीरीज में एक फीमेल कैरेक्टर ऐसा है, जो लोगों को ध्यान खींच रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि वो कौन-सा है और उसे किसने प्ले किया है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

कौन-से किरदार ने जीता लोगों का दिल?

दरअसल, हम जिस कैरेक्टर की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सीरीज में फीमेल पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रही मेघना बरुआ हैं। जी हां, सीरीज में एसपी मेघना बरुआ का किरदार को तिलोत्तमा शोम ने निभाया है। ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन में एसपी मेघना बरुआ बनी तिलोत्तमा हर एक सिचुएशन को तरीके से हैंडल करना जानती है और बहुत ही समझदारी से सबकुछ संभाल भी लेती है।

कौन हैं तिलोत्तमा शोम?

तिलोत्तमा शोम की बात करें तो तिलोत्तमा शोम ने एक कमाल की इंडियन एक्ट्रेस हैं, जो इंडिपेंडेंट फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं। तिलोत्तमा शोम ने मीरा नायर की फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ (2001) में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रोल से अभिनय करना शुरू किया था। इसके अलावा उन्होंने ड्रामा फिल्म ‘सर’ (2018) में एक हाउसवाइफ का रोल निभाया था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड भी मिला था। शोम ने फिल्मों ‘ए डेथ इन द’ गंज (2017) और ‘लस्ट स्टोरीज 2’ (2023) के साथ-साथ टीवी सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ (2022), ‘द नाइट मैनेजर’ (2023) और ‘पाताल लोक 2’ (2025) में अभिनय किया है।

विज्ञापन

सीरीज में तिलोत्तमा शोम ने क्या ओओपिनियन दिया?

दरअसल, पाताल लोक के दूसरे सीजन में तिलोत्तमा शोम यानी मेघना बरुआ हाई-प्रोफाइल केस को सुलझाने में इमरान अंसारी और हाथीराम चौधरी की मदद करती है। अंसारी और हाथीराम जब पहली बार इस केस के सिलसिले में आते हैं, तो मेघना ही उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करती है। इस दौरान जब ये तीनों बात करते हैं, तो मेघना एक ओपिनियन देती है, जो अंसारी और हाथीराम को उनपर भरोसा करने में मदद करता है। पूरी सीरीज में मेघना का किरदार बेहद कमाल का है, लेकिन जब उनकी मौत होती है, तो वो बहुत हैरान करता है क्योंकि मेघना अंसारी के बाद सीरीज का दूसरा बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा थी।

यह भी पढ़ें- Paatal Lok 2 का वो पुलिस ऑफिसर, जिसने कभी किया हैरान, तो कभी जीता दिल, कौन हैं Ishwak Singh?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola