Who is Thalapathy Vijay: तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख विजय एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. विजय की रैली में भगदड़ का मामला सामने आया है. अभिनेता की रैली में भारी तादाद में लोग पहुंचे थे और अचानक से भगदड़ मच गई. इस घटना में 36 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. इस बीच विजय को लेकर चर्चा हो रही है और लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं कि वो कौन हैं?
कौन हैं Thalapathy Vijay?
थलपति विजय की अगर बात करें तो विजय साउथ सिनेमा के सुपरस्टार में से एक हैं. विजय एक पॉपुलर अभिनेता होने के साथ-साथ एक राजनेता भी हैं. विजय ने साल 1992 में अपने करियर की शुरुआत की थी. पहली बार अभिनेता ने अपने पिता की फिल्म में काम किया था. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार फिल्में करते गए.
कब बनाई थी पार्टी?
विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की बात करें तो एक्टर ने इसे 2 फरवरी 2024 को बनाया था. इसी पार्टी से एक्टर ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की है. इसके अलावा कुछ लोग ये भी जानना चाहते हैं कि विजय को थलपति विजय क्यों कहा जाता है? तो आपको बता देते हैं कि विजय को थलपति इसलिए कहा जाता है क्योंकि तमिल में इस शब्द का मतलब सेनापति या नेता होता है. इसी वजह से उन्हें थलपति कहा जाता है.
क्यों विवादों में विजय?
दरअसल, थलपति विजय की रैली में भगदड़ मच गई. इस हादसे में 36 लोगों की जान चली गई. इतना ही नहीं बल्कि इस रैली में हुई भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है. घायल और मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. तमिलगा वेत्री कड़गम’ (टीवीके) के अध्यक्ष एक्टर विजय ने करुर में राजनीतिक रैली कर आयोजित की थी, जिसमें बड़ी तादाद में लोग पहुंचे थे. इसके पहले भी एक्टर की रैली को लेकर विवाद हो चुका है, जिसपर हाईकोर्ट ने भी टिप्पणी की थी.
यह भी पढ़ें- Thalapathy Vijay की रैली में पहले भी हो चुकी है भगदड़, सुरक्षा पर उठे सवाल
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
51 mins ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
1 hr agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
2 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
4 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
4 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
6 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
6 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines