Who is Tarak Ponnappa: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर बज बन रहा है। फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा टाइम नहीं है। ऐसे में अब हर कोई बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ऐसे में अभी तक इसकी चर्चा हो रही है। फिल्म के ट्रेलर में एक्शन-थ्रिलर बेहद कमाल का है। इस ट्रेलर में एक शख्स नजर आ रहा है, जो आधा गंजा है। लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ये शख्स कौन हैं? और इनके बारे में जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। आइए जानते हैं कि ये आधा गंजा शख्स कौन है?
कौन है पुष्पा 2 का आधा गंजा शख्स?
मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ के आधे गंजे शख्स की बात करें तो ये किरदार साउथ (कन्नड़) के पॉपुलर एक्टर तारक पोनप्पा ने निभाया है। तारक पोनप्पा ने यश की केजीएफ फ्रेंचाइजी में भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था। उन्होंने केजीएफ चैप्टर 1 और चैप्टर 2 में दया का किरदार निभाया था। फिल्मी करियर में सफलता के बाद उन्होंने तेलुगु सिनेमा में कदम रखा और ‘देवरा पार्ट 1’ में जूनियर एनटीआर के साथ अभिनय किया। फिल्म में उनके किरदार को खूब सराहा गया।
तारक ने कई फिल्मों में किया है काम
इसके अलावा अगर तारक की बात करें तो उन्होंने कई शानदार प्रोजेक्ट्स में काम किया है। जैसे ‘अजरामारा’, ‘गिल्की’, ‘युवरत्ना’, ‘अमृत अपार्टमेंट’, ‘बृहस्पति’, ‘कोटिगोब्बा 3’, ‘सीएसआई सनातन’, ‘मोक्ष’, ‘रजाकर’ और भी बहुत कुछ शामिल हैं। तारक ने अभी तक ‘किच्चा सुदीप’, ‘पुनीथ राजकुमार’ और बड़े स्टार्स के साथ काम किया है।
‘पुष्पा 2’ में आधा गंजा लुक
इसके साथ ही अगर तारक के ‘पुष्पा 2’ के आधे गंजे लुक की बात करें तो वैसे तो फिल्म में उनका लुक अल्लू अर्जुन जैसा ही लग रहा है, लेकिन दोनों में फर्क ये है कि तारक का लुक आधा गंजा है, जो लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। ट्रेलर के आते ही तारक का लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया और यूजर्स ने इस पर तरह-तरह से रिएक्ट किया।
5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म में कौन क्या धमाका करता है। फिल्म में तारक कौन हैं और उन्होंने इस तरह का लुक क्यों लिया है। ये सब फिल्म के रिलीज होने के बाद ही सामने आएगा। बता दें कि ‘पुष्पा 2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हर कोई फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Pushpa vs Pushpa 2: हीरो, विलेन सब सेम, फिर दोनों पार्ट में क्या अंतर?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines