Who is Actress Sunaina: सोशल मीडिया पर कोई ना कोई सितारा चर्चा में बना रहता है। फिर चाहे वो अपने काम को लेकर हो या फिर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से। इंटरनेट पर किसी ना किसी की चर्चा होती रहती है। इन दिनों साउथ की एक एक्ट्रेस खूब लाइमलाइट में हैं। अब भई जब ये हसीना दुबई के इन्फ्लुएंसर से चोरी-छिपे सगाई कर चुकी हैं, तो भला कोई इनके बारे में कैसे बात ना करें। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं ये एक्ट्रेस?
कौन हैं ये हसीना?
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि 35 साल की साउथ की मशहूर एक्ट्रेस हैं। जी हां, इनका नाम सुनैना है और वो हैदराबाद की रहने वाली हैं। अभिनेत्री ने कई तमिल फिल्मों में अपना जलवा दिखाया है। बता दें कि सुनैना ने साल 2008 में अपने करियर की शुरुआत की थी। सुनैना की पहली फिल्म की अगर बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘कधलील विझुंथेन’ में पहली बार काम किया था। इस फिल्म में वो अभिनेता नकुल संग नजर आई थी। बताते चलें कि सुनैना को लास्ट टाइम अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई तमिल क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘इंस्पेक्टर ऋषि’ में देखा गया था। ये फिल्म मार्च में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।
क्यों चर्चा में हैं सुनैना?
गौरतलब है कि सुनैना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें अभिनेत्री किसी का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में ‘लॉक’ वाला इमोजी शेयर किया। इतना ही नहीं बल्कि अगर मीडिया रिपोर्ट्स पर भी गौर की जाए, तो कहा जा रहा है कि अभिनेत्री ने दुबई में रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर खालिद अल अमेरी से सगाई की है। साथ ही ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सुनैना जल्दी ही इन्फ्लुएंसर संग शादी भी करने वाली हैं। हालांकि इसको लेकर अभी कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है और इस तरह की बस चर्चा हो रही है। अभी तक इन खबरों पर एक्ट्रेस की तरफ से भी कोई रिएक्ट नहीं किया गया है।
कौन हैं खालिद अल अमेरी?
अगर खालिद अल अमेरी यानी अभिनेत्री सुनैना के होने वाले पति की बात करें तो वो एक मिडिल ईस्ट के फेमस इन्फ्लुएंसर हैं, जो सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं। खालिद को इंस्टाग्राम पर 3.1M लोग फॉलो करते हैं। बता दें कि 6 दिन पहले खालिद ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वैसी ही फोटो नजर आ रही है, जैसी सुनैना ने शेयर की थी। हालांकि सामने आई फोटोज की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- पैप्स को देखते ही फिर भागने लगी Arbaaz Khan की बेगम, वजह आई सामने तो… सबने की तारीफ
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
4 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines