पूर्व भारतीय ओपनर खिलाड़ी शिखर धवन बीते लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बांग्लादेश में मैच के दौरान शिखर को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया था और इसके बाद दोनों को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक यही बातें हो रही थीं कि आखिर शिखर के संग नजर आई मिस्ट्री गर्ल कौन हैं? वहीं, अब इन मिस्ट्री गर्ल ने खुद ही गब्बर संग रिश्ता भी कंफर्म कर दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं सोफी शाइन?
कौन हैं सोफी शाइन?
शिखर धवन और सोफी शाइन लंबे टाइम से लोगों की नजरों में आ रहे हैं। वहीं, अगर सोफी की बात करें तो वो आयरलैंड की रहने वाली हैं। साथ ही वो एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट भी हैं। इसके अलावा सोफी, अबू धाबी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन की सेकंड वाइस प्रेजिडेंट भी हैं। इतना ही नहीं बल्कि सोफी ज्यादा लाइमलाइट में भी नहीं आती हैं और इससे दूर ही रहना पसंद करती हैं।
सोफी ने शेयर की फोटो
वहीं, अगर सोफी की बात करें तो कुछ घंटे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सोफी ने शिखर धवन संग कोजी फोटो शेयर की है। पोस्ट को शेयर करते हुए सोफी ने इसके कैप्शन में लिखा कि माई और रेड हर्ट इमोजी। इसके अलावा सोफी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की है, जिसमें शिखर धवन गोल-गप्पे खाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस पोस्ट में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
लोगों ने लुटाया प्यार
गौरतलब है कि सोफी और शिखर को लेकर लंबे टाइम से रिलेशन में होने की चर्चा थीं। वहीं, अब सोफी ने शिखर संग पोस्ट शेयर कर इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है। सोफी के पोस्ट पर लोगों ने भी जमकर अपना-अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि क्यूट। दूसरे ने कहा कि कमाल की जोड़ी। तीसरे ने लिखा कि नजर ना लगे। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
यह भी पढ़ें- Exclusive: ‘मैं उदास होती थी, तो…’, Manna Dey को खुद से बेहतर मानती थीं Lata Mageshkar
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
5 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
9 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines