Sidhu Moose Wala, Amandeep Kaur: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में उनकी यादें आज भी ताजा हैं। बीते दिन सिंगर के घर से खुशखबरी आई कि उनकी मां चरण कौर दोबारा मां बनने वाली है। साल 2022 में 28 साल की उम्र में सिद्धू की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी।
अमनदीप ने खाई थी कसम
सिद्धू के जाने के बाद उनके परिवार पर तो दुखों का पहाड़ टूटा ही। साथ ही उनकी मंगेतर को भी सदमा-सा लगा। सिद्धू की मौत पर उनकी मंगेतर ने एक कसम खाई थी, जिसे वो आज कर निभा रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं दिवंगत सिंगर की मंगेतर, जो आज भी सिद्धू के लिए ही जी रही हैं।
कौन हैं अमनदीप कौर?
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मंगेतर का नाम अमनदीप कौर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमनदीप अकाली दल के एक वरिष्ठ नेता की बेटी हैं। इतना ही नहीं बल्कि कुछ टाइम के लिए उन्होंने सिद्धू के सहायक के रूप में भी काम किया। अमनदीप कौर पंजाब के संगरेरी जिले से ताल्लुक रखती हैं। कथित तौर पर मूसेवाला और अमनदीप की सगाई हो चुकी थी। सगाई की रस्म पंजाब के संगरेरी जिले में हुई थी।
शादी की प्लानिंग कर रहे थे सिद्धू और अमनदीप
इतना ही नहीं बल्कि नवंबर 2022 में दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन इसके पहले ही 29 मई 2022 को सिद्धू की हत्या हो गई। कथित तौर पर सिद्धू मूसेवाला और अमनदीप कौर रिलेशनशिप में थे और दोनों एक-दूसरे के लिए बेहद सीरियस थे। वहीं, जब सिद्धू की हत्या हुई तो इसके तुरंत बाद ही दिवंगत सिंगर की मां चरण कौर ने इस रिश्ते के बारे में बताया था।
कनाडा में हुई थी सिद्धू और अमनदीप की मुलाकात
कथित तौर पर सिद्धू और अमनदीप की मुलाकात कनाडा में हुई थी, लेकिन सिद्धू के जाने के बाद अमनदीप पर इसका बेहद बुरा असर हुआ और वो सदमें में चली गई। इतना ही नहीं बल्कि सिद्धू की मौत पर अमनदीप ने कभी ना शादी करने की भी कसम खाई, जिसे वो आज तक निभा रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो कहा जाता है कि अब अमनदीप सिद्धू के मां-बाप के साथ उनके गृहनगर मनसा गांव में रहती हैं।
यह भी पढ़ें- 30 साल बाद दूसरे बच्चे को जन्म देंगी Sidhu Moose Wala की मां, क्या है वजह?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
15 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
15 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
17 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
19 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
19 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
21 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines