Who is SEKA: सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक जबसे इंडिया वापस आई हैं, तबसे ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और पल-पल की जानकारी फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में नताशा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ‘SEKA’ का जिक्र किया। एक्ट्रेस के पोस्ट में ‘SEKA’ ना तो उनका बेटा है और ना ही इसका उनके एक्स पति यानी क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से कोई कनेक्शन है। अब लोगों के मन में सवाल है कि फिर ये ‘SEKA’ कौन हैं? आइए जानते हैं…
नताशा स्टेनकोविक ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, हाल ही में नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। इस स्टोरी में नताशा स्टेनकोविक ने अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ एक फोटो शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए नताशा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हैप्पी बर्थडे ‘SEKA’ और दिल का इमोजी। इसके साथ ही नताशा ने इस पोस्ट में अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक को टैग भी किया है। साथ ही अलेक्जेंडर एलेक्स को बर्थडे कैप भी पहनाया है।
SEKA
अलेक्जेंडर एलेक्स संग आती हैं नजर
सोशल मीडिया पर जैसे ही नताशा का ये पोस्ट सामने आया, तो लोगों में फिर बातें शुरू हो गई। जी हां, ऐसा पहली बार नहीं है कि जब नताशा और अलेक्जेंडर एलेक्स को साथ देखा गया है। कई बार दोनों को एक साथ देखा जाता है। जब भी दोनों साथ नजर आते हैं, तो ऐसा तो नहीं होता कि लोग इनके बारे में चर्चा ना करें। हमेशा लोगों में इनके बारे में बातें होती हैं।
‘SEKA’ को लेकर पहले भी पोस्ट कर चुकी हैं नताशा
गौरतलब है कि इसके पहले भी नताशा ने अलेक्जेंडर को लेकर पोस्ट शेयर किए हैं और वो उनके संग नजर भी आई हैं। कुछ दिनों पहले भी जब नताशा ने अलेक्जेंडर संग फोटो शेयर की थी, तो उसके कैप्शन में भी उन्होंने लिखा था कि ‘SEKA’ और अलेक्जेंडर को टैग किया था। बता दें कि ये फोटो एक्ट्रेस ने जिम से शेयर की थी, जिसकी बारे में खूब बातें हुई थीं।
seka
टॉक ऑफ द टाउन में होती है चर्चा
जबसे नताशा और हार्दिक अलग हुए हैं, तबसे ही दोनों को लेकर गॉसिप टाउन में बातें होती रहती हैं। इंटरनेट पर भी दोनों के बारे में लोग कुछ ना कुछ चर्चा करते ही रहते हैं। हालांकि नताशा या फिर हार्दिक दोनों ने इन बातों पर कभी ध्यान नहीं देते हैं और हमेशा इन्हें इग्नोर करते हैं।
यह भी पढ़ें- Aaradhya Bachchan हर वक्त मां के साथ क्यों रहती हैं? Aishwarya Rai ने कर दिया खुलासा
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
30 mins ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 hr agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
2 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
3 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
3 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
4 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
21 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
22 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines