Who is Sapna Gill: टॉक ऑफ द टाउन में किसी ना किसी को लेकर कुछ ना कुछ चर्चा होती ही रहती है। इस वक्त सपना गिल को लेकर खूब बातें हो रही हैं। सपना गिल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। साथ ही लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर सपना गिल कौन हैं और किस वजह से इनको लेकर इतनी बातें हो रही हैं, तो देर किस बात की? आइए आपको बताते हैं…
कौन हैं सपना गिल?
सपना गिल की बात करें तो वो एक मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। सपना गिल अपने काम ही नहीं बल्कि खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। सपना गिल पंजाब के चंडीगढ़ में पैदा हुई थी। सोशल मीडिया पर सपना खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ लेटेस्ट अपडेट शेयर करती हैं। फैंस को भी सपना के पोस्ट का इंतजार रहता है। हालांकि इस वक्त लाइमलाइट में बनी हुई हैं।
क्यों चर्चा में हैं सपना गिल?
दरअसल, फरवरी 2023 में मुंबई के एक होटल में सेल्फी लेने को लेकर सपना गिल और पृथ्वी शॉ में बहस हो गई थी। ये सिर्फ एक बहस नहीं थी बल्कि बात हाथापाई तक जा पहुंची थी। इस मामले में कई लोगों को अरेस्ट भी किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें बेल पर रिहा कर दिया गया। वहीं, अब ये मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है, क्योंकि पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को फिर से समन जारी किया गया है।
कोर्ट ने जारी किया दूसरा समन
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मुंबई के डिंडोशी सेशन कोर्ट ने दूसरा समन जारी किया है और कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। गौर करने वाली बात है कि कोर्ट ने पृथ्वी को ये दूसरा समन भेजा है। इसके पहले भी पृथ्वी को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वो कोर्ट नहीं गए थे। पृथ्वी ना सिर्फ कोर्ट गए बल्कि उनकी तरफ से कोई वकील भी पैरवी के लिए नहीं गया। इसलिए कोर्ट ने अब उन्हें फिर से समन भेजा है।
खराब प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया से बाहर हैं पृथ्वी
बता दें कि पृथ्वी इन दिनों टीम इंडिया से दूर हैं, वो अपने खराब प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया से बाहर हैं। इतना ही नहीं बल्कि वर्तमान में इंग्लैंड में वह काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। नॉर्थम्प्टनशॉयर की ओर से खेलते हुए पृथ्वी ने तीन अर्धशतक जड़े हैं और मौजूदा समय में वह बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि क्या इस बार भी कोर्ट के समन को पृथ्वी इग्नोर कर देंगे या फिर पेश होंगे?
यह भी पढ़ें- Dalljiet Kaur ने खोली ‘धोखेबाज पति’ की पोल, बोलीं- मेरे देश से क्यों भागे?
संबंधित खबरें
नवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
1 hr agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
1 hr agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
3 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
6 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
9 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
9 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
11 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
11 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
13 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines