सिनेमा इंडस्ट्री का 'काला सच' बताने वाली एक्ट्रेस कौन? कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा

Who is Sanam Shetty: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के ‘काले-कारनामे’ क्या उजागर होने लगे कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी बातें शुरू हो गई। जी हां, एक हसीना ने दावा किया कि तमिल इंडस्ट्री में भी इस तरह की चीजें होती हैं।

Sanam Shetty

Sanam Shetty

Who is Sanam Shetty: इन दिनों मलयालम फिल्म इंडस्ट्री अपने ‘काले-कारनामों’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच साउथ फिल्म इंडस्ट्री भी सवालों के कटघरे में खड़ी नजर आ रही है। इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे तमिल फिल्म इंडस्ट्री भी चर्चा में आ गई है। आखिर कौन हैं ये हसीना, जिन्होंने इस तरह का बयान दिया है? आइए बताते हैं…

विज्ञापन

तमिल फिल्म इंडस्ट्री पर सवाल उठाने वाली हसीना कौन?

दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सनम शेट्टी हैं। सनम का पूरा नाम सनम प्रसाद शेट्टी है और वो ना सिर्फ तमिल बल्कि तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। बता दें कि सनम साल 2020 में रियलिटी शो बिग बॉस 4 तमिल में भी नजर आई थीं। हाल ही में जस्‍ट‍िस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आई, जिस पर सनम शेट्टी ने भी अपना रिएक्शन साझा किया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanam Shetty (@sam.sanam.shetty)

पुरुषों का भी होता है यौन शोषण

इस दौरान सनम ने दावा किया कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री में ना सिर्फ महिलाओं बल्कि पुरुषों का भी यौन शोषण होता है गौरतलब है कि कोलकाता रेप और मर्डर केस को लेकर सनम एक रैली का आयोजन करना चाहती हैं, जिसके लिए परमिशन लेने के लिए वो कमिश्नर ऑफिस गई थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने मीडिया से बात करते हुए इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बारे में तो मैं ज्यादा नहीं जानती, लेकिन मैं इसका दिल से स्वागत करती हूं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanam Shetty (@sam.sanam.shetty)

एडजस्‍ट या कॉम्‍प्रोमाइज करना आखिरी रास्ता नहीं

ये एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि काम के लिए एडजस्‍ट या कॉम्‍प्रोमाइज करना ही आखिरी रास्ता नहीं है। अगर आपको खुद पर भरोसा है, तो सही समय आने का इंतजार करें। सनम ने आगे कहा कि ये ऐसी इंडस्ट्री है, जहां सिर्फ महिलाओं ही नहीं बल्कि पुरुषों का भी शोषण होता है। हालांकि यहां सभी लोग बुरे नहीं हैं, कुछ अच्छे लोग भी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ