Sanam Ratansi: इन दिनों गॉसिप टाउन में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खूब चर्चा हो रही है। दोनों की शादी को लेकर लोग खूब बातें कर रहे हैं। ऐसे में ना सिर्फ सोनाक्षी बल्कि जहीर और उनकी फैमिली का भी चर्चा में रहना बनता है। जी हां, इन दिनों जहीर का परिवार भी लाइमलाइट में है और अब लोग जहीर की बहन के बारे में भी बातें कर रहे हैं। लोगों में चर्चा है कि सोनाक्षी की होने वाली ननद कौन हैं? और वो क्या करती हैं? अगर आप भी जहीर की बहन के बारे में जानना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…
कौन हैं सोनाक्षी की होने वाली ननद?
जहीर इकबाल की बहन और सोनाक्षी सिन्हा की होने वाली ननद की बात करें तो उनका नाम सनम रतनसी है। जी हां, सनम रतनसी वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन वो भी फिल्मी दुनिया से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में उनका नाम चर्चा में आना कोई बड़ी बात नहीं है। बता दें कि सोनाक्षी की होने वाली ननद सनम रतनसी एक फेमस सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट हैं।
लाइमलाइट से दूर रहती हैं सनम
बता दें कि सनम अक्सर अपने काम से लोगों का ध्यान खींचती रहती हैं। अगर सनम का इंस्टाग्राम भी देखा जाए, तो उन्होंने वहां पर भी अपनी कम ही फोटोज शेयर की हैं, जिससे पता लगता है कि वो लाइमलाइट से दूर रहती हैं। हालांकि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सेलेब्स की कई फोटोज शेयर की हैं, जो उन्होंने खुद ही स्टाइल की हैं। सनम हिंदी सिनेमा के कई सितारों की स्टाइलिस्ट हैं, जिनकी फोटोज वो अक्सर शेयर करती रहती हैं।
Sanam Ratansi
होने वाली ननद-भाभी की बॉन्डिंग कैसी?
इसके साथ ही अगर जहीर की बहन संग सोनाक्षी के रिश्ते की बात करें तो ये भी साफ है कि होने वाली ननद-भाभी में कमाल की बॉन्डिंग है और दोनों अच्छी दोस्त हैं। हाल ही में जब एक बार सनम से उनके भाई जहीर और सोनाक्षी के रिश्ते को लेकर सवाल किया गया था, तो सनम ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था, जिससे साफ जाहिर होता है कि अपने भाई और होने वाली भाभी को लेकर सनम भी बहुत प्राइवेट हैं।
23 जून को होगी सोनाक्षी और जहीर की शादी
वहीं, अगर सोनाक्षी और जहीर की शादी की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि 23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल मुंबई में शादी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर कई सितारों ने कपल की शादी के बारे में हिंट दिया है, जिससे फैंस बेहद बेसब्री से इस शादी का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- एक दिन की इतनी फीस लेते हैं अनंत-राधिका के फोटोग्राफर, आपकी एक महीने की सैलरी से कई गुना ज्यादा
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
4 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
7 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
7 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
10 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
10 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
11 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
12 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
12 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines