हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं Sania Mirza की सौतन? जिसने पति से तलाक लिए बिना ही Shoaib Malik को बनाया हमसफर

Sana Javed, Shoaib Malik: शोएब मलिक ने तीसरी शादी करते हुए सना जावेद को अपना हमसफर बना लिया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं सना जावेद?

विज्ञापन
कौन हैं sana Javed? फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Sana Javed, Shoaib Malik: देश की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब मलिक के तलाक की अफवाहें उड़ रही हैं। इस बीच अब एक चौंकाने वाली खबर आई है, जिससे हर कोई हैरान है।

दरअसल, शोएब मलिक ने तीसरी शादी रचा ली है। उन्होंने सना जावेद को अपना जीवनसाथी बनाया है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं सना जावेद?

यह भी पढ़ें- क्या 2024 की बड़ी ओपनर बनेगी Fighter? ऋतिक-दीपिका की फिल्म का Pathaan की तरह होगा जलवा!

विज्ञापन

कौन हैं सना जावेद?

पति से तलाक लिए बिना शोएब मलिक से शादी रचाने वाली सना जावेद और कोई नहीं, बल्कि पाकिस्तान की चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली सना ने कई टीवी शो किए हैं। 2012 में शहर-ए-जात से डेब्यू करने वाली सना जावेद उर्दू टेलीविजन पर अपना जलवा दिखा चुकी हैं। इतना ही नहीं सना ‘खानी’ में लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। अब शोएब मलिक से शादी करके वे सर्खियों में हैं।

सना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

बता दें कि सना जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे दुल्हन के लिबाज में नजर आ रही हैं। शोएब भी दूल्हे के आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं। इन तस्वरों को शेयर करते हुए सना ने कैप्शन में लिखा है कि अल्हम्दुलिल्लाह और अब हम पेयर हैं। शोएब ने भी अपने इंस्टाग्राम और एक्स हैंडल पर तस्वीरों को शेयर करते हुए सेम कैप्शन लिखा है।

विज्ञापन

अचानक हुई शादी से सभी हैरान

जैसे ही शोएब मलिक की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, वायरल हो गईं। यूजर्स इन पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले शोएब और सानिया के तलाक की खबरें सामने आईं हैं। ऐसे में अब शोएब और सना का इस तरह से अचानक निकाह करना हर किसी को हैरान कर रहा है। बताते चलें कि शोएब की ये तीसरी और सना की दूसरी शादी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola