Who is Sagar Bhatia: कुछ दिन पहले अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘सरफिरा’ (Sarfira) का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर के बाद अब फिल्म का गाना ‘खुदाया’ रिलीज किया गया, जो इस टाइम इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों को ना सिर्फ इन गाने की लाइनें पसंद आ रही है बल्कि इस गाने को आवाज देने वाले शख्स के भी लोग दीवाने हो गए हैं। हालांकि कुछ लोगों के मन में अभी भी ये सवाल हो सकता है कि इस गाने को अपनी आवाज देने वाले ‘सागर भाटिया’ कौन हैं? अगर आप भी इनके बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…
कौन हैं सागर भाटिया?
फिल्म ‘सरफिरा’ के गाने ‘खुदाया’ को अपनी आवाज देने वाले सागर भाटिया ने इससे प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत की है। सागर का गाना ‘खुदाया’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है और खबर लिखे जाने तक इस गाने को 18,125,485 व्यूज मिल चुके हैं। सागर की बात करें तो वो एक बेहद कमाल के सिंगर हैं। साथ ही उन्होंने कव्वाली को नए अंदाज में पेश किया है, जिसे युवा पीढ़ी भी पसंद कर रही है। बता दें कि सागर को करण जौहर ने धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी के तहत साइन किया है। इसी के साथ सागर फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस साल सागर के कई बॉलीवुड गाने आने वाले हैं। इसके अलावा उन्होंने विदेशों में भी कव्वाली का जलवा दिखाया है।
कैसा है गाना खुदाया?
दो दिन पहले रिलीज हुए इस गाने की बात करें, तो ये लोगों के दिलों पर छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर भी इस गाने की खूब चर्चा हो रही है। साथ ही यूजर्स कमेंट्स के जरिए इस गाने की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि बेहद अच्छा गाना है। दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत टाइम के बाद कोई अच्छा गाना सुनने को मिला है। तीसरे यूजर ने लिखा कि बेस्ट सॉन्ग। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स इस गाने को सुनने के बाद कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
गौरतलब है कि अपकमिंग फिल्म ‘सरफिरा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ऐसे में जाहिर है कि फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा टाइम नहीं है। जी हां, इस फिल्म को 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Sania Mirza ने शेयर की बेटे संग तस्वीर, टेनिस स्टार की दूसरी शादी की खबरों पर पिता ने तोड़ी थी चुप्पी
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
15 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
33 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines