Who is Roshni Walia: हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच फिल्म से एक नाम सामने आया है, जिसकी बेहद चर्चा हो रही है। फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की एक्ट्रेस रोशनी वालिया सुर्खियों में आई हुई हैं। हर कोई रोशनी के बारे में जानना चाहता है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं रोशनी वालिया?
कौन हैं रोशनी वालिया?
रोशनी वालिया की बात करें तो रोशनी का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ है। रोशनी ने कम उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। रोशनी महज 23 साल की हैं और उन्होंने कम उम्र में ही अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। बता दें कि जब रोशनी सिर्फ सात साल की थी, तब ही उन्होंने अपना पहला एडवरटाइजमेंट कर लिया था। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक्टिंग की दुनिया में आगे बढ़ती चली गईं।
फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’
अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में रोशनी वालिया नजर आ रही हैं। इस फिल्म से रोशनी ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया है। रोशनी का किरदार लोगों को पसंद आ रहा है और दर्शकों ने उनके काम की तारीफ की है। बता दें कि साल 2012 में रोशनी ने टीवी पर डेब्यू किया था। रोशनी ने ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’ नाम के एक सीरियल से छोटे पर्दे पर कदम रखा था।
टीवी शोज में कर चुकी हैं काम
रोशनी वालिया ने अब तक कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। रोशनी ने ‘देवों के देव महादेव’, ‘बालिका वधू: कच्ची उम्र के पक्के रिश्ते’ जैसे पॉपुलर टीवी शोज में भी काम किया है। इसके अलावा रोशनी कपिल शर्मा के साथ भी काम करती नजर आ चुकी हैं। रोशनी ने फिल्म ‘फिरंगी’ में कॉमेडियन के साथ काम किया था। उन्होंने फिल्म ‘माई फ्रेंड गणेशा 4’ में भी अपना जलवा दिखाया था।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2021
इसके अलावा रोशनी वालिया कान्स फिल्म फेस्टिवल 2021 की स्क्रीनिंग में भी जा चुकी है। रोशनी वालिया ना सिर्फ बड़े और छोटे पर्दे पर अपना कमाल दिखा चुकी हैं बल्कि वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर रोशनी के 3.8M फॉलोअर्स हैं। रोशनी के वीडियोज पर मिलियंस में व्यूज आते हैं और उनके फॉलोअर्स उन्हें खूब प्यार करते हैं।
यह भी पढ़ें- Son of sardar 2 ने रिलीज से पहले ही कमाए करोड़ों, Advance Booking में इन फिल्मों से रही आगे
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
17 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
19 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
20 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
22 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
22 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
23 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines