Who is Rohan Thakkar: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर खूद से जुड़े हर अपडेट को अंशुला फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अंशुला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इन दिनों अंशुला और रोहन ठक्कर खूब चर्चा में हैं। साथ ही लोगों को भी Rohan Thakkar के बारे में जानने के लिए एक्साइटमेंट बनी हुई है। आइए जानते हैं कि रोहन ठक्कर? जिनको लेकर इतनी बातें हो रही हैं।
कौन हैं रोहन ठक्कर?
रोहन ठक्कर की बात करें तो वो एक राइटर हैं, जो मुंबई के ही रहने वाले हैं। हालांकि कहा जाता है कि राइटिंग से पहले रोहन ठक्कर सोशल मीडिया मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव और कॉपी राइटर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘दी नॉवेलिस्ट’ का स्क्रीनप्ले भी रोहन ने लिखा है।
रोहन की पढ़ाई
इसके साथ ही अगर उनकी पढ़ाई की बात करें तो रोहन ने अपनी पढ़ाई पुणे के फ्लेम यूनिवर्सिटी से पूरी की है। इसके बाद रोहन ने न्यू यॉर्क फिल्म एकेडमी, लॉस एंजिलिस और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया से भी पढ़ाई की है।
कई सालों से डेट कर रहे हैं
गौरतलब है कि अंशुला और रोहन एक-दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे हैं। ऐसे में कपल अक्सर अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में भी आ जाते हैं। दोनों के फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। हाल ही में भी दोनों को दिवाली पार्टी में एक-साथ देखा गया।
अंशुला ने शेयर किया वीडियो
हाल ही में अंशुला को ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रोहन के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अंशुला ने कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि जब आपका पार्टनर इस बात की परवाह ना करें कि आप उससे हाइट में बड़े हैं और ये एक अलग एहसास देता है।
शादी कर सकते हैं अंशुला और रोहन
अंशुला ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें साफ दिख रहा है कि रोहन उनसे छोटे हैं। साथ ही वीडियो में दोनों जमकर मस्ती कर रहे हैं। गौरतलब है कि अंशुला और रोहन को लेकर शादी की भी बातें हो रही हैं। जी हां, कहा जा रहा है कि दोनों जल्दी ही शादी भी कर सकते हैं। हालांकि, दोनों ने ही इसके बारे में अभी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। अब दोनों कब शादी करेंगे ये देखने वाली बात होगी।
यह भी पढ़ें- Deepika Chikhalia ने 4 साल तक घर पर नहीं मनाई दिवाली, RAMAYAN एक्ट्रेस का खुलासा
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
7 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
8 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
10 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
12 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
17 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
18 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
18 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
20 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines