Riya Singha कौन? जिनके सिर सजा Miss Universe India 2024 का ताज

Miss Universe India 2024, Who is Riya Singha: मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 को उसका विनर मिल गया है। इस बार मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज रिया सिंघा के सिर सजा है। उर्वशी रौतेला ने रिया को यह ताज पहनाया। आइए रिया के बारे में जानते हैं…

Miss Universe India 2024

Miss Universe India 2024

Miss Universe India 2024, Who is Riya Singha: एक ऐसा ताज, जिसका सपना हर वो महिला देखती है, जो मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहती है, इस साल भी दिया जा चुका है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मिस यूनिवर्स इंडिया के खिताब की और साल 2024 का मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज भारतीय सुंदरी रिया सिंघा के सिर पर सजा है। ऐसे में अब लोगों को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया के बारे में जानने की इच्छा भी हुई तो आखिर कौन हैं रिया सिंघा? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा कौन?

रिया सिंघा गुजरात की रहने वाली हैं। वे कमाल की मॉडल हैं और मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीतने के बाद वे अब मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व भी करेंगी। बता दें कि यह कॉम्पिटिशन इस साल के अंत में होगा। रिया सिंघा के बारे में अभी यही जानकारी मिल पाई है। जैसे ही रिया के बारे में और जानकारी मिलेगी,  तुरंत अपडेट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024

जब रिया ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीता और यह ताज उनके सिर सजा तो वे इमोशनल नजर आईं। ANI से बात करते हुए रिया ने कहा कि आज उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है और इसके लिए वे अपने फैंस की बहुत आभारी हैं। यहां तक आने के लिए और इस मुकाम को पाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। उनका कहना है कि अब वे खुद को इस ताज के लायक समझ सकती हैं। रिया ने कहा कि उन्हें पिछले विजेताओं से बहुत प्ररेणा मिलती है।

विज्ञापन

उर्वशी रौतेला ने पहनाया ताज

बता दें कि रिया सिंघा को साल 2015 की मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 उर्वशी रौतेला ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज पहनाया। उर्वशी रौतेला ने जिस मंच पर इस खिताब को जीता था, आज वे उसी मंच पर बतौर जज बैठी थीं। यह नजारा देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा था और इस दौरान सभी बेहद खुश नजर आ रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ